बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणदीप ने गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ शादी के बंधन में बंध चुके है। इस खास मौके की कुछ तस्वीरें भी एक्टर ने इस्टांग्राम पर शेयर की है। उन्होंने बुधवार को मणिपुर के इम्फाल में अपनी लिन के साथ शादी कर जीवन की एक नई पारी का आगाज किया है।
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने बुधवार को अपने-अपने परिवार की मौजूदगी में विवाह पूरा किया है। लंबे समय से इस कपल की शादी को लेकर सुर्खियों का बाजार गर्म था, ऐसे में 29 नवंबर को रणदीप और लिन ने शादी कर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे को अपना बना लिया है। रणदीप हुड्डा ने अपनी की शादी की फोटो को इस्टांग्राम पर शेयर भी किया है।
इन तस्वीरों में रणदीप व्हाइट कलर की धोती कुर्ता और लिन लैशराम मणिपुर की ट्रेडिशनल वेडिंग ड्रेस पोलाई पहने हुए नजर आ रही है। दुल्हन के लिबास में लिन बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं, साथ ही वे इस कपल को शादी की बधाइयां भी दे रहे हैं।

मणिपुरी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे रणदीप और लिन
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी बॉलीवुड से एकदम अलग रही है। दोनों ने सिंपल वेडिंग की है। लिन ने दुल्हन के लंहगा की जगह पोलाई पहनी हुई थी। वहीं रणदीप भी मणिपुरी दूल्हे के स्टाइल में नजर आए है। कपल मणिपुरी स्टाइल में दुल्हा-दुल्हन बन बेहद ही खूबसूरत लगा। इनकी शादी की रस्में नॉर्थ ईस्ट स्टाइल में पूरी हुई। खाने से लेकर कपड़ो तक सबकुछ नॉर्थ स्टाइल में था। बताया जा रहा कि शादी के बाद रणदीप हुड्डा मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट करने वाले हैं लेकिन अभी तक इसकी कोई डेट सामने नहीं आई है।

लंबे समय से रिलेशनशिप में थे रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम
इंटरनेट की रिपोर्ट के आधार पर कहा जा रहा है कि रणदीप हुड्डा इसी माह एक्ट्रेस और बिजनेस वूमेन लिन लैशराम के साथ शादी करने वाले हैं। बताया जा रहा है लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। हालांकि इस दौरान एक्टर ने कभी खुलकर अपने रिलेशनशिप पर बात नहीं की है। अब इसी कड़ी में अगर उनकी होने वाली दुल्हनिया के बारे में बात की जाए तो वह एक्ट्रेस और मॉडल होने के साथ-साथ एक बिजनेस वूमेन भी है।
बता दें कि रणदीप हुड्डा की होने वाली पत्नी फिल्मों में काम करने के साथ-साथ बिजनेस भी चला रही हैं। जानकारी अनुसार लिन लैशराम मणिपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक ज्वेलरी का बिजनेस भी चलाती हैं। जिससे वह अच्छी खासी कमाई कर रही हैं। बता दें कि लिन लैशराम एक्ट्रेस से पहले मिस नॉर्थ ईस्ट ब्यूटी पेजेंट में रनर-अप भी रह चुकी है।

एक निजी समारोह में एक-दूसरे के हो गए रणदीप-लिन
रणदीप और लिन अपने करीबी दोस्तों और परिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में एक-दूसरे से शादी करेंगे। शादी की तारीख और जगह का खुलासा अभी नहीं किया गया है। हालांकि तारीख और स्थान दोनों तय हो चुके हैं, लेकिन इन्हें सुरक्षा कारणों से फिलहाल गोपनीय रखा जा रहा है।
बता दें कि रणदीप हुड्डा अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते। इस वजह से वह अपनी शादी पर मीडिया का ध्यान नहीं चाहते हैं। इस वजह से उन्होंने शादी से जुड़ी कई जानकारियों को गोपनीय रखने का फैसला लिया है। एक्टर का विचार यह है कि सही समय आने पर शादी से जुड़ी जानकारियां फैंस के साथ साझा की जाए। वहीं दूसरी ओर फैंस भी इस खबर पर अपना उत्साह व्यक्त कर रहे हैं। वह बॉलीवुड में एक और मैरिड कपल का इंतजार कर रहे हैं।

लिन लैशराम प्रोफेशनल लाइफ में कई फिल्मों में दिखा चुकी हैं प्रतिभा
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा की लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो वह कई फिल्मों में काम कर चुकी है। हाल ही में करीना कपूर के साथ नेटफिलक्स की फिल्म जाने जाना में देखा गया था। इससे पहले यह एक्ट्रेस शाहरूख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम में कैमियो रोल कर चुकी है।
इन दोनों फिल्मों के अलावा उनकी मूवी की बात की जाए तो उनकी लिस्ट भी छोटी नहीं है। लिन लैशराम इन फिल्मों के अलावा मैरी कॉम, रंगून, उमरिका, मटरू की बिजली का मन डोला, कैदी बंद और हैट्रिक जैसी फिल्मों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर चुकी हैं। फिल्मों के साथ-साथ लिन लैशराम सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और खुद से पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

