साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी आदाकारी का जलवा बिखर चुकी रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई है। रश्मिका की क्यूटनेस पर लाखों लोग अपना दिल हार बैठे है। उन्होंने बेहद कम उम्र में साउथ से लेकर बॉलीवुड में अपना नाम कमाया है। एक्ट्रेस हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। वहीं इस बार रश्मिका अपनी पर्सनल लाइप को लेकर चर्चा में आ रही गई है।
दरअसल रश्मिका मंदाना का नाम लंबे समय से साउथ स्टार विजय देवरकोंड़ा के साथ जोड़ा जा रहा है। कई बार दोनों को एक साथ में स्पॉट भी किया गया है। वहीं अब कपल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है इंस्टेंट बॉलीवुड के मुताबिक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपने-अपने रिश्ते ऑफिशियल करने वाले है। रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका और विजय अगले महीने यानि फरवरी में सगाई कर सकते है। हालांकि अभी तक दोनों स्टार्स की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल अनांउमेंट नही कि गई है। रश्मिका और विजय की सगाई की खबर सुनने के बाद उनके फैंस खुशी से झूम उठे है।
इससे पहले रश्मिका ने किया था साउथ एक्टर को डेट

रश्मिका मंदाना इससे पहले साउत के जाने माने स्टार रक्षित शेट्टी के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी है। रश्मिका मंदाना ने अपनी उम्र से 14 साल बड़े इस एक्टर को सिर्फ डेट ही नही किया, बल्कि उनके साथ सगाई तक कर ली थी। एक्ट्रेस ने उनसे सगाई तक कर ली थी। लेकिन किसी वजह से दोनों का ये रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचा और दोनों का ब्रेकअप हो गया।
एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली रश्मिका मंदना ने अपने करियर की शुरुआत 2016 में फिल्म किरिक पार्टी से की थी। इस फिल्म में उन्होंने फिल्मेमेकर और ऐक्टर रक्षित शेट्टी के अपोजिट काम किया था। फिल्म में साथ काम करने के साथ ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्टस के मुताबिक, रश्मिका और रक्षित ने करीब 1 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और उसेक बाद शादी करने का फैसला लिया। रिपोर्टस की मानें तो साल 2017 में उन दोनों ने धूमधाम से सगाई की। जिसकी कुछ तस्वीरें ऐक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर भी शेयर की थी।

जब रश्मिका और रक्षित ने सगाई की थी, तो एक्ट्रेस की उम्र महज 22 साल थी। कन्नड़ एक्टर रक्षित शेट्टी ‘एनिमल’ एक्ट्रेस से उम्र में 14 साल बड़े थे। मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2017 में सगाई करने के कुछ समय बाद ही रश्मिका और रक्षित के रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा। जिसकी वजह से दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे के लिए कम्पैटिबल न होने के कारण अपने रास्ते अलग कर लिए और सगाई तोड़ दी।
विजय के साथ 2018 में किया था काम

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने साल 2018 में फिल्म गीता गोविंदम में साथ काम किया था, तभी से ही दोनों के लिंकअप की खबरें सामने आती रहती हैं। कपल की डेंटिग की अपवाह काफी समय से सुर्खियं बटोर रही है। हाल ही में दोनों वेकेशन एजॉय करने के लिए मालदीप गए थे।
साथ सेलिब्रेट की थी दिवाली
दिवाली के खास मौके पर विजय देवरकोंडा ने अपने घर में दिवाली पार्टी रखी थी, जिसमें रश्मिका भी पहुंची थी। तस्वीरें सामने आने के बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहें है। इसके अलावा भी दोनों कई बार साथ वेकेशन मनाते भी नजर आए है।
विजय की हुड्डी में स्पॉट हुई थी रश्मिका

नवंबर में रश्मिका मंदाना को एयरपोर्ट में विजय देवरकोंडा की हुड्डी पहने हुए स्पॉट किया गया था। कुछ समय पहले वही हुड्डी विजय ने पहनी हुई थी। ये हुड्डी विजय की ब्रांड राउडी की थी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका हाल ही में रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल में नजर आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। हाल ही में फिल्म की सक्सेस पार्टी भी होस्ट की गई थी। बतां दे कि साल 2022 की फिल्म गुडबाय से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके अवावा वो ओटीटी पर रिलीज हुई हिंदी फिल्म मिशन मजनू में भी नजर आई है। आने वाले दिनों में रश्मिका के पास 3 तेलगू और एक हिंदी फिल्म हो। वो पुष्पा-2 दा रुल, रैन्बो और द गर्लफ्रेंज के साथ-साथ हिंदी फिल्म छावा में नजर आंएगी। वहीं विजय देवरकोंडा की बात करें तो वो साउथ फिल्मों फैमिला स्टार और वी-डी 16 का हिस्सा है। विजय ने फिल्म लाइगर से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।