Resignation of Election Commission Election Commissioner Arun Goyal

Lok Sabha Elections से पहले चुनाव आयोग निर्वाचन आयुक्त Arun Goyal का इस्तीफा, President Murmu ने किया स्वीकार

गुरुग्राम देश बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

चुनाव आयोग के निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल ने लोकसभा चुनाव से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। अरुण गोयल का इस्तीफा 9 मार्च 2024 से प्रभावी हो रहा है। गोयल को 21 नवंबर 2022 को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था।

उन्होंने पहले भारत सरकार में हैवी इंडस्ट्री मिनिस्ट्री के सचिव के तौर पर कार्य किया था। संस्कृति मंत्रालय में भी उन्होंने सेवाएं दी थी। बता दें कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी अरुण गोयल को नवंबर 2022 में चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। उन्होंने उस समय स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। अरुण गोयल को 31 दिसंबर, 2022 को 60 साल की उम्र में रिटायर होना था। गोयल 1985 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी थे।

Resignation of Election Commission Election Commissioner Arun Goyal - 2

वह मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ निर्वाचन आयोग का हिस्सा बने थे। वो 2027 तक निर्वाचन आयोग में रह सकते थे। अरुण गोयल का कार्यकाल 2027 तक था।

Whatsapp Channel Join

अगले मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के थे प्रबल दावेदार

अरुण गोयल ने जब इस जिम्मेदारी को संभाला था, तो वो अगले मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के प्रबल दावेदार थे। मौजूदा मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार का कार्यकाल फरवरी 2025 तक है। कानून के अनुसार चुनाव आयुक्त या मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त होने वाला व्यक्ति छह साल या फिर 65 साल की आयु तक पद पर रहेगा। ऐसे में अरुण गोयल दिसंबर 2027 तक निर्वाचन आयोग में रह सकते थे। हालांकि अब उन्होंने इससे पहले ही इस्तीफा दे दिया।

Resignation of Election Commission Election Commissioner Arun Goyal - 3

तीन सदस्यीय समिति में दो पद हुए खाली

इसी साल फरवरी महीने में चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय का कार्यकाल पूरा हो गया था जिसके बाद वो रिटायर हो गए थे। अब चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने भी इस पद से इस्तीफा दे दिया है। चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का इस्तीफा होने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के पास ही पद बचा है। भारतीय चुनाव आयोग में पहले से ही एक पद खाली था। लोकसभा चुनाव भी नजदीक है। ऐसे में अचानक अरुण गोयल का इस्तीफा चौंकाने वाला है। अब निर्वाचन आयोग की तीन सदस्यीय समिति में दो पद खाली हैं।

Resignation of Election Commission Election Commissioner Arun Goyal - 4