Subrata Roy funeral in Lucknow

बेटों की गैरमौजूदगी में Sahara Group के प्रमुख का अंतिम संस्कार, पोते हिमांक ने दी मुखाग्नि, कई हस्तियों सहित लोगों ने दी श्रद्धांजलि

देश बड़ी ख़बर बिजनेस राजनीति हरियाणा

सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का वीरवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि सुब्रत रॉय के 16 वर्षीय पोते हिमांक रॉय ने बैकुंठ धाम में उन्हें मुखाग्नि दी है। इससे पहले सहारा प्रमुख की अंतिम यात्रा शाम साढ़े चार बजे लखनऊ के सहारा शहर से बैकुंठ धाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव, फिल्म डायरेक्टर अभिनेत्री श्रीदेवी के पति बोनी कपूर, अभिनेता राज बब्बर, उनकी बेटी जूही बब्बर, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान धनराज पिल्लै, लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल, सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी सहित कई हस्तियां सुब्रत रॉय को श्रद्धांजलि देने पहुंची।

इससे पहले सुब्रत रॉय के अंतिम दर्शन करने सहारा शहर पहुंचे बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने उन्हें अपना अच्छा मित्र बताते हुए कहा कि रॉय हमेशा एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होने के लिए खड़े रहते थे। जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। धनंजय सिंह ने कहा कि सुब्रत रॉय के निधन से उद्योग जगत और प्रदेश को क्षति हुई है। बता दें कि सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय का वीरवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अंतिम संस्कार किया जा रहा है। सुब्रत रॉय के 16 वर्षीय पोते हिमांक रॉय बैकुंठ धाम में उनका अंतिम संस्कार किया, जबकि उनके बेटे सुशांतो और सीमांतो के उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए। इस बात को लेकर लोगों में काफी चर्चा है। बताया जा रहा है कि रॉय के दोनों ही विदेश में हैं और अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उपस्थित नहीं हो पाएंगे। हिमांक रॉय ने लंदन से लखनऊ पहुंचकर अपने दादा का अंतिम संस्कार किया। बता दें कि सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय का मंगलवार रात मुंबई में निधन हो गया था।

रॉय 11 1

सुब्रत राय का लखनऊ के बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले उनके अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर सहारा शहर में रखा गया। यहां श्रद्धांजलि के लिए एक किलोमीटर की कतार लगी रही। वहीं सहारा शहर में वीरवार सुबह से ही लोग सुब्रत रॉय को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचते रहे। पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी सुब्रत रॉय के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने भी वीरवार सुबह सुब्रत राय को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Whatsapp Channel Join

दिनेश शर्मा का कहना है कि जब वह मेयर थे तो तब उनकी मुलाकात सुब्रत राय से हुई थी। तब उन्होंने लखनऊ शहर के विकास के लिए कई कार्य किए। उन्होंने शहर के विकास के उद्देश्य से विभिन्न चौराहों, बैकुंठ धाम का विस्तारीकरण सहित कई पार्कों का सौंदर्यीकरण करवाया था। हम कन्या विवाह के आयोजनों में उनके साथ कार्य करते रहे थे। ऐसे में उनका जाना दुखद है। बता दें कि सुब्रत रॉय के दोनों बेटे विदेश में हैं, लेकिन वह उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए। इस विषय पर न तो रॉय परिवार की ओर से कुछ कहा जा रहा है और न ही सहारा परिवार का कुछ बयान आया है।

रॉय 2

बताया जा रहा है कि यहां सनातन रीति-रिवाजों के अनुसार सुब्रत रॉय का अंतिम संस्कार किया है। इससे पहले सहारा प्रमुख की अंतिम यात्रा में हिमांक रॉय ने शवयात्रा का नेतृत्व किया। सुब्रत रॉय की पत्‍नी स्वप्ना रॉय 10वीं में पढ़ने वाले पोते हिमांक, भतीजी प्रियंका सरकार और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बुधवार को लखनऊ पहुंची थी, जबकि सहाराश्री का पार्थिव शरीर एक चार्टर्ड विमान से यहां लाया गया।

पहले सुब्रत रॉय का परिवार एयरपोर्ट से कारों के द्वारा सीधे सहारा शहर पहुंचा,  जबकि रॉय का शव एक अन्य वाहन से ले जाया गया। इस दौरान कंपनी के कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे और शव वाहन के पीछे-पीछे चले। सुब्रत रॉय के आधिकारिक आवास के बाहर कई कार्यकर्ता और लोग उनके शव पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। यहां सुब्रत रॉय के कई करीबी दोस्तों, राजनेता और समर्थकों ने उनके परिवार से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया।

इस दौरान बुधवार और वीरवार को कई राजनीतिक और बॉलीवुड हस्तियों सहित अन्य लोगों ने पहुंचकर सुब्रत रॉय को श्रद्धांजलि दी। इनमें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह गोप, अभिषेक मिश्र, कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना, अनुग्रह नारायण सिंह, अम्मार रिज़वी, पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल, मंत्री नितिन अग्रवाल, स्मिता ठाकरे और बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम शामिल रहे। इस दौरान सुन्नी धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने भी पहुंचकर सुब्रत रॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया।