Salman Khan Birthday

Salman Khan Birthday : 58 साल के हुए बॉलीवुड के भाईजान, भांजी संग मनाया जन्मदिन

देश बड़ी ख़बर बॉलीवुड मनोरंजन हरियाणा

हर साल की तरह इस साल भी सलमान ने अपने जन्मदिन पर जमकर पार्टी की है। आज सलमान के साथ ही उनकी भांजी आयत खान का भी जन्मदिन है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो बॉलीवुड के भाईजान को नहीं जानता होगा। तीन दशक से ज्यादा समय से बॉलीवुड की फिल्मों में काम करने वाले भाईजान यानी कि सलमान खान आज खुद एक ब्रांड बन चुके हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वो अपने व्यवहार और सोशल वर्क से भी लोगों का दिल जीतते रहते हैं।

आज सलमान खान अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दे रहे हैं। अपने शुरुआती दौर से लेकर अभी तक सलमान खान का हर अंदाज एक नया ट्रेंड लेकर आता है।

सलमान खान ने भांजी आयत संग काटा केक

Whatsapp Channel Join

Salman Khan Birthday

इन सबके बीच सलमान खान ने बीती रात अपने परिवार और फ्रेंड्स की मौजूदगी में मुंबई में अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के घर पर जन्मदिन का जश्न मनाया। खास बात ये है कि एक्टर की भांजी का भी आज बर्थडे है। यानी सलमान और उनकी बहन अर्पिता की बेटी आयत एक ही दिन बर्थडे शेयर करते हैं। ऐसे में मामू भांजी ने एक साथ बर्थडे केक काटा। सलमान खान के बर्थडे की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इस पार्टी में लूलिया वंतूर, अरबाज खान, अरबाज खान के बेटे अरहान खान, सोहेल खान, हेलेन, अलवीरा खान अग्निहोत्री, आयुष शर्मा, अर्पिता खान शर्मा, बॉबी देओल और अन्य लोग शामिल हुए।

ed299c9682b99da90c9fc749b102f269

सलमान खान 58 साल के हो गए है लेकिन उन्हें देखकर यह कहना मुश्किल हो रहा है कि एक्टर 58 के हो गए है। देसी खाना खाकर आज भी सरलमान 40 के लगते है। इतना ही नहीं वह आज बड़े पर्दे पर काफी ज्यादा एक्टिव है। वह फिल्मों के साथ ही शोज को भी होस्ट करते है। इन दिनों सलमान और उनके भाई बिग बॉस को होस्ट करते नजर आ रहे है।

क्या है सलमान का असली नाम

alia 77

कई लोग है जो अब भी सलमान का असली नाम नहीं जानते होंगे। सलमान खान का असली नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है। हालांकि फिल्मों मे आने के बाद सलमान ने अपना नाम बदला था। एक्टर का ये नाम उनके पिता और दादा ने मिलकर रखा था। अब पूरी दुनिया उन्हें सलमान खान या भाईजान के नाम से ही जानती है।

करियर की शुरुआत में बतौर असिस्टेंट डायेरक्टर किया काम

abd18b1b e8a5 46d1 ac27 9ff136980de7design 6

सलमान को शुरुआती दौर में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। जिसके बाद उन्हें काम करने का मौका मिला। सलमान ने करियर की शुरुआत में बतौर असिस्टेंट डायेरक्टर का काम किया था। उन्होंने 1988 की फिल्म फलक में शशिलाल नायर को असिस्ट किया था। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ लीड रोल में थे। कुछ समय बाद उन्होंने एक कहानी भी लिखी, लेकिन किसी प्रोड्यूसर ने उनकी फिल्म में पैसा नहीं लगाया। ये देख उन्होंने डायरेक्टर बनने का ख्वाब भी त्याग दिया।

कैसी मिली पहली फिल्म

flashback old rare and unseen pictues of salman khan from the 80s and 90s 11 1462947181

1988 में रिलीज हुई फिल्म बीवी हो तो ऐसी से सलमान ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में उन्होंने रेखा के देवर का रोल निभाया था। उन्हें यह फिल्म किसी ऑडिशन से नहीं बल्कि इत्तफाक से मिली थी। कहानी सुनकर उन्होंने फिल्म में काम कर लिया था। लेकिन जब उन्होंने खुद की एक्टिंग देखी तो बहुत शर्मिंदा हुए। वे चाह रहे थे कि धरती पर मौजूद एक भी शख्स उनका काम ना देखे। सलमान के मुताबिक उन्होंने अब तक का सबसे खराब काम इस फिल्म में किया है। इस फिल्म के लिए सलमान को 11 हजार रुपये फीस मिली थी।

वजन बढ़ाने के लिए एक दिन में 30-35 रोटियां खाते थे सलमान

film companion import wp content uploads 2018 08 Film Companion Salman Khan 30 Years Biwi Ho Toh Aisi Tere Naam Ready Tiger Zinda Hai lead 1

करियर के शुरुआती दौर में सलमान बेहद पतले थे। वे इतने पतले थे कि फिल्म मैंने प्यार किया के एक गाने की शूटिंग के वक्त उन्हें पैंट के अंदर लड़कियों की 6-7 लेगिग्स पहननी पड़ी थी। इस वक्त वजन बढ़ाना उनके लिए सबसे बड़ा टास्क था। 1991 की फिल्म साजन के वक्त वे वजन बढ़ाने के लिए एक दिन में 30 से 35 रोटियां खाते थे। इसके साथ ही वे ढ़ेर सारा राजमा-चावल भी खाया करते थे।

भारत में 100 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बनी थी ‘हम आपके है कौन’

Hamaapke

इसके बाद सलमान को हम आपके है कौन, करण-अर्जुन , बीवी नंबर 1 जैसी बेहतरीन फिल्मों में देखा गया था। हम आपके है कौन भारत में 100 करोड़ का बिजनेस करने वाली पहली फिल्म थी।

नो-किसिंग पॉलिसी को फॉलो करते है सलमान

radhe i watched every trailer of salman khan since wanted the major difference i noticed was the streaming quality 001

सलमान फिल्मों की साइनिंग से पहले नो-किसिंग पॉलिसी पर साइन जरुर करते है। उन्होंने अपनी पहली से लेकर अभी तक किसी भी फिल्म में किसिंग सिन नहीं दिया है। इस बारे में सलमान ने कहा था कि फिल्में किसिंग सीन देने से हिट नहीं हो जाती है। फिल्म की कहानी और किरदारों की एक्टिंग उसे हिट या फ्लॉप बनाती है।

सलमान की नेटवर्थ 2912 करोड़ रुपए

salman cover 2

लाइफस्टाइल एशिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान की कुल नेटवर्थ 2912 करोड़ रुपए है। वे सालाना 220 करोड़ की कमाई करते हैं। वे एक फिल्म के लिए करीब 100 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।

वे जिस गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं, उसकी कीमत करीब 150 करोड़ रुपए है। दूसरी तरफ 50 एकड़ में पनवेल स्थित उनके फार्महाउस की कीमत 80 करोड़ रुपए है। उनके पास ₹80 करोड़ के रेजिडेंशियल अपार्टमेंट में 30 करोड़ का ट्रिपलेक्स भी है। इसके अलावा सलमान के पास 100 एकड़ में बना गोराई फार्म हाउस भी है, जिसे उन्होंने अपने 51वें बर्थडे पर खरीदा था।

salman khan net worth revealed heres how dabangg khan lives life king sized 01

सलमान के पास ऑडी, बीएमडब्लयू, जैगुआर, लैंबॉर्गिनी, रेंज रोवर और मर्सिडीज गाड़ियां हैं। ऑडी आरएस 7 की लॉन्च के दिन ही सलमान ने ये लग्जरी गाड़ी खरीदी थी। उनके पास सुजुकी, कावासाकी और यामाहा समेत कई सुपरबाइक्स भी हैं। उनकी सभी गाड़ियों की कीमत करीब 40 करोड़ रुपए है।