Seat sharing final between NDA in Bihar

Bihar में NDA के बीच सीट शेयरिंग Final, BJP 17, JDU 16, LJP 5, HAM और RLJD 1-1 सीट पर लड़ेंगी चुनावी रण

देश

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बीच सीटों का बंटवारे पर मुहर लग चुकी है। सोमवार शाम दिल्ली में एनडीए की ओर से पत्रकारवार्ता की गई। जिसमें बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने बिहार एनडीए में सीट बंटवारे का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं जेडीयू 16, चिराग पासवान की एलजेपी 5 सीट, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की एचएएम पार्टी और उपेंद्र कुशवाहा की रालोजद (आरएलजेडी) एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जेडीयू से संजय झा, एलजेपी (आर) से राजू तिवारी मौजूद रहे।

भाजपा महासचिव एवं बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने सीटों का ऐलान करते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन एक साथ होकर चुनाव लड़ेगा। बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए के सभी दल पूरी ताकत लगाकर जीत हासिल करेंगे। वहीं बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि हम वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 3 दल साथ लड़े थे। इस बार पांच पार्टी एक साथ चुनाव लड़ेंगी। हम वर्ष 2024 में 40 की 40 सीट जीतने के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में जा रहे हैं।

बिहार

किस सीट से किस पार्टी का उम्मीदवार लड़ेगा चुनावी रण

Whatsapp Channel Join

बता दें कि जेडीयू के खाते में जो 16 सीटें गई हैं, उनमें, वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटियार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर सीट शामिल है। भाजपा के हिस्से में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र आरा, बक्सर और सासाराम की सीटें आई हैं। एलजेपी को वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, जमुई, खगड़िया और कुशवाहा की पार्टी को काराकाट, हम (एचएएम) गया लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी।

बिहार 2

गठबंधन सभी 40 सीटों पर लहराएगा परचम

सीट बंटवारें की घोषणा से पहले विनोद तावड़े ने कहा कि भले पार्टी के चुनाव चिन्ह अलग हों, लेकिन हम सभी 40 सीट पर एनडीए की सभी पार्टियां पूरा ताकत लगाएगी। हम लोग 40 के 40 सीट पर जीतेंगे। वहीं लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि लोजपा (रामविलास) को पांच सीटें मिली हैं। मैं प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा समेत सभी दलों को धन्यवाद देता हूं। जदयू के सांसद संजय झा ने कहा कि जदयू को 16 सीटें मिली हैं। 2024 के चुनाव में एनडीए बिहार में 40 के 40 सीट पर जीतेगा।

बिहार 1

पशुपति पारस पत्ता साफ

सीट शेयरिंग के घोषणा के वक्त राष्ट्रीय लोकशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति पारस का जिक्र तक नहीं किया गया। 3 दिन पहले ही दिल्ली में हाजीपुर, समस्तीपुर और नवादा में पशुपति पारस ने अपने उम्मीदवारों का नाम तय किया था। भाजपा ने हाजीपुर और समस्तीपुर चिराग को दे दिया। वहीं नवादा सीट खुद के पास रख लिया। अब देखना यह होगा कि पारस का अगला कदम क्या होता है।