Sonia Gandhi will no longer contest Lok Sabha elections from Congress

Congress Sonia Gandhi अब नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, पार्टी ने किया Rajasthan से राज्यसभा प्रत्याशी बनाने का फैसला, Jaipur में दाखिल किया Nomination

देश बड़ी ख़बर राजनीति रेवाड़ी हरियाणा

कांग्रेस के संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। इसकी बजाय पार्टी ने उन्हें राजस्थान से राज्यसभा का प्रत्याशी बनाने का फैसला किया है। उन्होंने बुधवार को जयपुर में अपना नामांकन दाखिल किया। उन्हें निर्विरोध चुना जाने की उम्मीद है। सोनिया के साथ राहुल और प्रियंका भी मौजूद रहे।

बता दें कि सोनिया गांधी ने राजस्थान के कांग्रेस नेताओं के साथ नामांकन से पहले एक बैठक की। उनके नामांकन के साथ ही कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल प्रदेश, डॉ. आखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार और चंद्रकांत हंडोरे को महाराष्ट्र से प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने भी राज्यसभा के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। उनमें से एक रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हैं, जो ओडिशा से उतरे हैं, उन्हें बीजेडी का समर्थन मिला है। इसके अलावा मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर भी उम्मीदवार बनाए गए हैं।

sonia gandhi 2

भाजपा ने 5 उम्मीदवारों का किया चयन

Whatsapp Channel Join

बताया जा रहा है कि 27 फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने 5 और कांग्रेस ने 4 उम्मीदवारों का चयन किया है। इसके लिए भाजपा ने रावणगढ़, मध्य प्रदेश से सीमांत सिंह, बांसवाड़ा, उत्तर प्रदेश से विजय पाल सिंह और सांगानेर, राजस्थान से चंद्र कुमार दडा को उम्मीदवार बनाया है।

Screenshot 2144

27 फरवरी को घोषित होगा परिणाम

साथ ही उत्तर प्रदेश से भाजपा के 7 उम्मीदवारों को भी चुना गया है। उनमें से कुछ नाम सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, अमरपाल मौर्य, चौधरी तेजवीर सिंह, संगीता बलवंत, साधना सिंह, और नवीन जैन शामिल हैं। राज्यसभा के 27 फरवरी के चुनाव के बारे में बताया जा रहा है कि वोटिंग सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। चुनाव आयोग ने 8 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी किया। नामांकन की अंतिम तारीख 15 फरवरी है और रिजल्ट 27 फरवरी को घोषित किया जाएगा।

Screenshot 2145

2024 में राज्यसभा से 68 सांसद होंगे रिटायर

चुनाव में कुल 56 सीटों के लिए मतदान होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, बंगाल, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। यहां तक कि 2024 में राज्यसभा से 68 सांसद रिटायर होंगे, जिनमें 9 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। इसमें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी हैं।