tar

सफर के बीच पैसों की टेंशन खत्म! इस ट्रेन में शुरू हुई ATM की सुविधा, जानिए क्या है खास

देश

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत और अपनी आय बढ़ाने के लिए एक अनोखा कदम उठाया है। रेलवे ने पंचवटी एक्सप्रेस में प्रायोगिक तौर पर स्वचालित टेलर मशीन (ATM) की सुविधा शुरू की है। यह ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से मनमाड जंक्शन (नासिक जिला) के बीच प्रतिदिन चलती है और दोनों शहरों के बीच की दूरी लगभग 4 घंटे 35 मिनट में तय करती है।

रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, यह ATM एक निजी बैंक द्वारा प्रदान किया गया है और इसे वातानुकूलित चेयर कार कोच के पिछले हिस्से में स्थापित किया गया है। यहां पहले एक अस्थायी मिनी पेंट्री थी, जिसे हटाकर ATM के लिए क्यूबिकल बनाया गया है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए वहां एक शटर वाला दरवाजा भी लगाया गया है, जिससे मशीन तक पहुंच नियंत्रित और सुरक्षित रहे।

यात्रा के दौरान नकदी की जरूरत महसूस करने वाले यात्री अब इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। रेलवे ने बताया कि ATM की सुरक्षा के लिए कैमरे और सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए जाएंगे। यह पूरी योजना 25 मार्च 2025 को रेलवे बोर्ड की बैठक में पेश की गई थी और अब इसे पंचवटी एक्सप्रेस में लागू किया गया है।

Whatsapp Channel Join

यदि यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है तो आने वाले समय में अन्य ट्रेनों में भी इसी तरह की ATM सुविधाएं देखने को मिल सकती हैं।

अन्य खबरें