भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आज पहला दिन है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दूसरे सेशन का खेल जारी है। भारत के श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। स्कोर 289/4 है। यशस्वी-अय्यर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। यशस्वी का अर्धशतक पूरा हो चुका है। भारत को दूसरा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। उन्हें जेम्स एंडरसन ने आउट किया। एंडरसन ने गिल को टेस्ट में पांचवीं बार आउट किया है। इससे पहले रोहित 14 रन बनाकर आउट हुए।
भारत ने लंच तक दो विकेट खोकर 103 रन बना लिए। पहले सेशन में रोहित शर्मा 14 और शुभमन गिल 34 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से रजत पाटीदार और इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर डेब्यू कर रहे है। हैदराबाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच हारने के बाद टीम इंडिया सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है। अब उसकी नजर सीरीज में बराबरी पर है। इंग्लैंड ने पहले ही टेस्ट में बैजबॉल का दावा पेश कर दिया है जिसने इस सीरीज को और दिलचस्प बना दिया है। दूसरे मुकाबले में भी विराट टीम का हिस्सा नहीं है। वहीं केएल राहुल और रविंद्र जडेजा चोटिल होने के कारण इस टेस्ट मैच से बाहर हो चुके है। ऐसे में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में आज बदलाव तय है। सौरभ कुमार, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल में किसी को डेब्यू का मौका मिल सकता है।

लंच के बाद भारतीय टीम की बल्लेबाजी
लंच ब्रेक के बाद खेल फिर से शुरु हुआ। पहले ओवर में रुट ने दो रन दिए। वहीं अगले ओवर में एंटरसन ने एक ही रन दिया। इस ओवर में एंडरसन ने अपनी रफ्तार में बदलाव किया। वह केवस 125-130 प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे। जायसवाल और श्रेयस अय्यर ने लंच के बाद पहले सात ओवर में कुल स्कोर में केवल 10 रन जोड़े है। दोनों के बीच अब तक 49 गेंदों में 24 रन की साझेदारी हुई है। इंग्लैड ने अब भी एक छोर से एंटरसन को अटैक पर लगाया है। 31वें ओवर में जो रुट ने 9 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने चौका जमाया। वहीं अगले दो ओवर में केवल तीन ही रन आए। 42वें ओवर में यशस्वी जायसवाल ने पारी का पहला छक्का जड़ा। ओवर की आखिरी गेंद पर जायसवाल ने डीप एक्सट्रा कवर पर छक्का जमाया। इसके बाद 43वें ओवर में टॉम हार्टले ने दो ही रन दिए।
लंच के पहले भारतीय टीम की बल्लेबाजी

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी शुरु की। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी करने उतरे। वहीं इंग्लैंड की तरफ से पहला ओवर जेम्स एंडरसन ने डाला। इस ओवर की आखिरी गेंद पर केवल एक रन आया। इंग्लैंड ने दूसरे छोर के रुट को अटैक पर लगाया। दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर जायसवाल ने कवर्स पर चौका लगाया। वहीं इसके बाद चौथी गेंद पर कवर ड्राइव के साथ चौका जमाया। रुट ने इस ओवर में 8 रन दिए। तीसरे ओवर में जेम्स एंडरसन ने तीन और जो रुट ने चौथे ओवर में एक रन दिया। भारतीय जोड़ी पिछले टेस्ट में बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रही थी लेकिन इस बार वह कोई गलती नहीं करना चाहेंगे।
13 वें ओवर की शुरुआत जो यशस्वी जायसवाल ने चौके के साथ की। उन्होंने रुट की गेंद पर कट करते हुए चौका जमाया। वहीं अगले ओवर में भी उन्होंने बैकफुट पर जाकर शानदार कट के साथ बाउंड्री जमाई। 18वें ओवर में शोएब बशीर ने इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई और रोहित शर्मा को करियर का पहला शिकार बनाया। रोहित ओवर की तीसरी गेंद पर रफ्तार से चौक गए। गेंद उनके बल्ले के किनारे पर लगकर बैकवर्ड स्कवायर की ओर गई जहां खड़े ओली पोप ने कैच लपका। 41 गेंदों पर 14 रन बनाकर रोहित को पवेलियन जाना पड़ा। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद अगले ही ओवर में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने 1-1 चौका जमाया।

29वें ओवर में जेम्स एंडरसन ने शुभमन गिल को पवेलियन का रास्ता दिखाया। पांचवी गेंद पर गिल ने आगे आकर डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के किनारे पर लगकर विकेटकीपर फोक्स ने कैच लपका। गिल ने 46 गेंदों में 34 रने बनाए। इस पारी में उन्होंने पांच चौके लगाए। 30वें ओवर की दूसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने मिड विकेट पर छक्का जमाया। वहीं इसके बाद कट करते हुए चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। युवा खिलाड़ी ने 89 गेंदों में 50 रन पुरे किए। पहला सेशन 31 ओवर का हुआ। भारत ने यहां दो विकेट खोकर 103 रन बनाए। लंच के समय तक श्रेयस अय्यर 4 और यशस्वी जायसवाल 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद रहे। वहीं रोहित शर्मा 14 और शुभमन गिल 34 रन बनाकर आउट हुए।
भारतीय टीम में तीन बदलाव
टीम इंडिया दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए। केएल राहुल की जगह रजत पाटीदार, रवींद्र जडेजा की जगह कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज की जगह मुकेश कुमार को मौका दिया गया है।
रजत पाटीदार का डेब्यू
भारतीय टीम से रजत पाटीदार ने डेब्यू किया। उन्हें केएल राहुल की जगह टीम में मौका दिया गया। राहुल चोट की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव।
इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर और जेम्स एंडरसन।