🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
🌹 दिनांक : 18 सितम्बर 2023🌷
🌹 दिन – सोमवार🌷
🌹 विक्रम संवत – 2080🌷
🌹 शक संवत – 1945🌷
🌹 अयन – दक्षिणायन🌷
🌹 ऋतु – शरद🌷
🌹 मास – श्रावण🌷
🌹 पक्ष – कृष्ण पक्ष🌷
🌹 तिथि – तृतीया🌷
🌹 नक्षत्र – चित्रा🌷
🌹 अमान्ता महीना – श्रावण🌷
🌹 पूर्णिमांत – भाद्रपद🌷
🌹 योग – इंद्र🌷
🌹 सूर्योदय – सुबह 6:11 पर🌷
🌹 सूर्यास्त – शाम 6:20 पर🌷
🌹 प्रथम करण – गारा🌷
🌹 द्वितीय करण – वणिजा🌷
🌹 दिशाशूल- पश्चिम🌷
🌹 चंद्रराशि – तुला🌷
🌹 सूर्यराशि – कन्या🌷
🌹 शुभमुहूर्त – अभिजीत🌷
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇पंचांग की जरूरत :
पंचांग का उपयोग मुख्यत्वे, काल गणना, तिथि वार, व्रत, शुभ मुहूर्त, देखने के लिए पंचांग का उपयोग किया जाता है. ज्योतिष गाइड के दैनिक पंचांग में नक्षत्र, योग, करन सहित, शुभ-अशुभ समय, मुहूर्त, चंद्र बल, तारा बल पंचांग में आसानीसे उपलब्ध है। पंचांग का निर्धारण, ब्रम्हांड की गति पर निर्भर है. इसलिए जैसे जैसे पृथ्वी भ्रमण करती है, पंचांग समय क्षेत्र के अनुसार बदलता दिखाई देता है. इसलिए एक ही पंचांग अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग अलग हो सकता है, इसलिए सही पंचांग का समय निर्धारण के लिए, क्षेत्र को चुनना अति महत्वपूर्ण है।
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇नक्षत्र :
आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇योग :
नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇करण :
एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
पंचांग क्या है
पंचांग दैनिक ज्योतिषीय कैलेंडर है जो ग्रहों और सूक्ष्म स्थितियों के आधार पर चंद्र दिवस के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है। इसमें पाँच विशेषताएँ शामिल हैं- तिथि (द लूनर डे), वार (सप्ताह का दिन), नक्षत्र (चन्द्र मेंशन), योग (चन्द्र-सौर दिवस) और करण (आधा चन्द्र दिवस)। इन पांच विशेषताओं के आधार पर, ज्योतिषी किसी भी नए कार्य या हिंदू धार्मिक अनुष्ठान को शुरू करने के लिए मुहूर्त या शुभ समय का निर्धारण करते हैं और इसके साथ-साथ अशुभ समय को भी देखते हैं जिससे हर किसी को बचना चाहिए।
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇दैनिक पंचांग और उसका महत्व
प्राचीन ऋषियों और वेदों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करता है, तो वह सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देता है और व्यक्ति को उसके कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करता है। हिन्दू दैनिक पंचांग इस सौहार्द को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके उपयोग से व्यक्ति को तिथि, योग और शुभ-अशुभ समयों में ज्योतिषीय अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है। जिससे हम सूक्ष्म संचार के आधार पर उपयुक्त समय के बारे में जान सकते हैं और अपने समय और कार्य का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।
ज्योतिषी लोगों को सुझाव देते हैं कि वे अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇राशिफल :
🎍मेष राशि : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधे में अच्छा लाभ मिलने की संभावना रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों की अधिकता से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। भविष्य के लिए योजनाएं बना सकते हैं, जो आगे शुभ फलदायक रहेंगी। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। यात्रा को टालें।

🎍वृष राशि : (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन प्रतिकूल रहने की संभावना है। कारोबार मध्यम रहेगा। अनचाही समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और धन व प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। बेवजह के डर को मन से निकालें और परिश्रम से कार्यों में जुटे रहें, सफलता भी अवश्य मिलेगी। नकारात्मक विचारों से बचें, अन्यथा परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी।

मिथुन राशि : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत से सफलता मिलेगी। इसके फलस्वरूप आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन उत्साहित रहेगा। कारोबार विस्तार की योजना बना सकते हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। जमीन जायदाद संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। पुराने मित्रों से मुलागात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। परिवार में अच्चा माहौल रहेगा, लेकिन वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा कलह होने की संभावना भी रहेगी।

🎍कर्क राशि : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो)

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहने की संभावना है, लेकिन परिश्रम से सफलता मिलेगी। कार्यालयीन काम सफल होंगे। अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी धार्मिक यात्रा का प्रवास हो सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

🎍सिंह राशि : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार विस्तार के लिए नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। व्यापारियों को आकस्मिक धनलाभ नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। हालांकि, कार्यभार बढऩे से परिश्रम की अधिकता भी रहेगी। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। पर्यटन के भी योग रहेंगे। विद्यार्थी मौज-मस्ती करेंगे और पढ़ाई में जो मेहनत की है, उसका फल सफलता के रूप में मिलेगा।

🎍कन्या राशि : (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। धार्मिक कार्य तथा प्रवास हो सकता है। रचनात्मक कार्य के प्रति रुझान बढ़ेगा। इस अवसर का लाभ उठाएं और नए तरीके से काम करने का मौका हाथ से न जाने दें। बुजुर्गों से सलाह लेना लाभदायक रहेगा। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें। यात्रा पर जा सकते हैं।

🎍तुला राशि : (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक कार्य सफल होंगे और आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। गृह एवं संतान सम्बंधी शुभ समाचार मिल सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है। नये काम में रुकावट आ सकती है। समस्याओं को सुलझाने के लिए किसी की सलाह ले सकते हैं। अपनी कार्यक्षमता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी।

🎍वृश्चिक राशि : (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग हैं। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन कुछ परिस्थितियां ऐसी बन सकती हैं, जो तनाव बढ़ाएंगी। दोस्तों से वाद-विवाद करने से बचें। बहस करने से मुसीबत में फंस सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों को सहयोग मिलेगा। यात्रा को टालें।

🎍धनु राशि : (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे)

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कार्यभार की अधिकता से शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी और आर्थिक दृष्टि से लाभ मिलेगा। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनी रचनात्मकता से किस तरह अपने घर को खूबसूरत बना सकते हैं। आर्थिक योजना को लेकर विचार करेंगे। वाणी पर संयम रखकर विवाद को टाल सकेंगे।

🎍मकर राशि : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यभार की अधिकता से जरूरी कामों को समय नहीं दे पाएंगे, इसलिए क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवन में नये विचारों से बदलाव का अनुभव करेंगे। परिजनों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अधिकारियों से वाद-विवाद करने से बचें। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। मानसिक एवं शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

🎍कुम्भ राशि : (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। बेरोजगारों को रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक समस्याओं का निराकरण होगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलने से सभी काम आसानी से पूरे होंगे और प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर सकेंगे। पुराने दोस्तों से मुकालात हो सकती है। यात्रा पर जाने के योग रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

🎍मीन राशि : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची)

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्य में सफलता मिलने से मन में उत्साहित रहेगा। अनावश्यक खर्च बढऩे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों और परिजनों के साथ प्रवास या पर्यटन के योग रहेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। सत्ता से जुड़े लोगों के साथ अच्छे संबंध बन सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखना जरूरी है।

🎍(पं. दाऊजी महाराज, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य एवं श्री अवध धाम मंदिर संस्थापक पानीपत) 🎍
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏