Today पंचांग एवं राशिफल

देश धर्म हरियाणा

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

🌹 दिनांक : 5 सितम्बर 2023🌷

🌹 दिन – मंगलवार🌷

Whatsapp Channel Join

🌹 विक्रम संवत – 2080🌷

🌹 शक संवत – 1945🌷

🌹 अयन – दक्षिणायन🌷

🌹 ऋतु – वर्षा ॠतु🌷

🌹 मास – श्रावण🌷

🌹 पक्ष – कृष्ण पक्ष🌷

🌹 तिथि – तृतीया🌷 

🌹 नक्षत्र – भरणी🌷

🌹 योग – शोभना🌷

🌹 सूर्योदय – सुबह 5:47 पर🌷

🌹 सूर्यास्त – शाम 7:08 पर🌷

🌹 प्रथम करण – वणिजा🌷

🌹 द्वितीय करण – विष्टि🌷

🌹 दिशाशूल- दक्षिण🌷

🌹 चंद्रराशि – कुंभ🌷

🌹 सूर्यराशि – कर्क🌷

🌹 शुभमुहूर्त – अभिजीत🌷

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग की जरूरत :

पंचांग का उपयोग मुख्यत्वे, काल गणना, तिथि वार, व्रत, शुभ मुहूर्त, देखने के लिए पंचांग का उपयोग किया जाता है. ज्योतिष गाइड के दैनिक पंचांग में नक्षत्र, योग, करन सहित, शुभ-अशुभ समय,  मुहूर्त, चंद्र बल, तारा बल पंचांग में आसानीसे उपलब्ध है। पंचांग का निर्धारण, ब्रम्हांड की गति पर निर्भर है. इसलिए जैसे जैसे पृथ्वी भ्रमण करती है, पंचांग समय क्षेत्र के अनुसार बदलता दिखाई देता है. इसलिए एक ही पंचांग अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग अलग हो सकता है, इसलिए सही पंचांग का समय निर्धारण के लिए,  क्षेत्र को चुनना अति महत्वपूर्ण है।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇नक्षत्र : 

आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇योग :

नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇करण : 

एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

पंचांग क्या है

पंचांग दैनिक ज्योतिषीय कैलेंडर है जो ग्रहों और सूक्ष्म स्थितियों के आधार पर चंद्र दिवस के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है। इसमें पाँच विशेषताएँ शामिल हैं- तिथि (द लूनर डे), वार (सप्ताह का दिन), नक्षत्र (चन्द्र मेंशन), ​​योग (चन्द्र-सौर दिवस) और करण (आधा चन्द्र दिवस)। इन पांच विशेषताओं के आधार पर, ज्योतिषी किसी भी नए कार्य या हिंदू धार्मिक अनुष्ठान को शुरू करने के लिए मुहूर्त या शुभ समय का निर्धारण करते हैं और इसके साथ-साथ अशुभ समय को भी देखते हैं जिससे हर किसी को बचना चाहिए।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇दैनिक पंचांग और उसका महत्व

प्राचीन ऋषियों और वेदों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करता है, तो वह सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देता है और व्यक्ति को उसके कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करता है। हिन्दू दैनिक पंचांग इस सौहार्द को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके उपयोग से व्यक्ति को तिथि, योग और शुभ-अशुभ समयों में ज्योतिषीय अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है। जिससे हम सूक्ष्म संचार के आधार पर उपयुक्त समय के बारे में जान सकते हैं और अपने समय और कार्य का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

ज्योतिषी लोगों को सुझाव देते हैं कि वे अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇राशिफल :

🎍मेष राशि : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

image 51

आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है। बातचीत में संयत रहें। मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।

image 50

🎍वृष राशि : (ई, , , , वा, वी, वू, वे, वो)

image 52

मन परेशान रहेगा। माता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियां हो सकती हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। संचित धन में वृद्धि होगी। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें।

image 50

🎍मिथुन राशि : (का, की, कू, , , , के, को, ह)

image 53

यत रहें, मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भाई-बहनों का सानिध्य मिल सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। माता-पिता का सानिध्य मिल सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। अफसरों से मनमुटाव संभव है।

image 50

🎍कर्क राशि : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो)

image 54

बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। जीवन कष्टमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र परिवर्तन भी संभव है। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी।

image 50

🎍सिंह राशि : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

image 55

बातचीत मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में परिवर्तन हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कारोबार की अनुकूल परिस्थिति रहेंगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

image 50

🎍कन्या राशि : (ढो, , पी, पू, , , , पे, पो)

image 56

व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भाइयों से सम्बन्ध सुधरेंगे। मित्रों से भेंट होगी।

image 50

🎍तुला राशि : (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)

image 57

धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से नये कारोबार के अवसर भी मिल सकते हैं। सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी के अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

image 50

🎍वृश्चिक राशि : (तो, , नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)

image 58

मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। सन्तान को कष्ट होगा। आशा निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

image 50

🎍धनु राशि : (य, यो, भा, भि, भू, , फा, , भे)

image 59

धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पिता का साथ रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं, परन्तु खर्चों की भी अधिकता रहेगी। वाहन सुख में कमी आएगी। माता-पिता का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। तनाव से बचें।

image 50

🎍मकर राशि : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

image 60

बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में अफसरों से सद‌्भाव बनाये रखें। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्त हो सकता है। खानपान के प्रति सचेत रहें। उदर विकार से पीड़ित हो सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवार मिल सकते हैं।

image 50

🎍कुम्भ राशि : (गू, गे, गो, , सी, सू, से, सो, द)

image 61

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार की समस्या अभी बनी रहेगी। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। माता का स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

image 50

🎍मीन राशि : (दी, दू, , , , दे, दो, , ची)

image 62

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार की समस्या अभी बनी रहेगी, मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। माता का स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है, खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

image 50

🎍(पं. देवनारायण उपाध्याय, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य, पानीपत) 🎍

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏