🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
🌹 दिनांक : 16 अक्तूबर 2023🌷
🌹 दिन – सोमवार🌷
🌹 विक्रम संवत – 2080🌷
🌹 शक संवत – 1945🌷
🌹 अयन – दक्षिणायन🌷
🌹 ऋतु – शरद🌷
🌹 मास – अश्विन🌷
🌹 तिथि – द्वितिया🌷
🌹 नक्षत्र – स्वाति🌷
🌹 अमान्ता महीना – भाद्रपद🌷
🌹 योग – विष्कंभ🌷
🌹 सूर्योदय – सुबह 6:27 पर🌷
🌹 सूर्यास्त – शाम 6:47 पर🌷
🌹 प्रथम करण – बालवा🌷
🌹 द्वितीय करण – कौवाला🌷
🌹 दिशाशूल- पश्चिम🌷
🌹 चंद्रराशि – तुला🌷
🌹 सूर्यराशि – कन्या🌷
🌹 शुभमुहूर्त – अभिजीत🌷
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇पंचांग की जरूरत :
पंचांग का उपयोग मुख्यत्वे, काल गणना, तिथि वार, व्रत, शुभ मुहूर्त, देखने के लिए पंचांग का उपयोग किया जाता है. ज्योतिष गाइड के दैनिक पंचांग में नक्षत्र, योग, करन सहित, शुभ-अशुभ समय, मुहूर्त, चंद्र बल, तारा बल पंचांग में आसानीसे उपलब्ध है। पंचांग का निर्धारण, ब्रम्हांड की गति पर निर्भर है. इसलिए जैसे जैसे पृथ्वी भ्रमण करती है, पंचांग समय क्षेत्र के अनुसार बदलता दिखाई देता है. इसलिए एक ही पंचांग अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग अलग हो सकता है, इसलिए सही पंचांग का समय निर्धारण के लिए, क्षेत्र को चुनना अति महत्वपूर्ण है।
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇नक्षत्र :
आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇योग :
नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇करण :
एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇पंचांग क्या है :
पंचांग दैनिक ज्योतिषीय कैलेंडर है जो ग्रहों और सूक्ष्म स्थितियों के आधार पर चंद्र दिवस के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है। इसमें पाँच विशेषताएँ शामिल हैं- तिथि (द लूनर डे), वार (सप्ताह का दिन), नक्षत्र (चन्द्र मेंशन), योग (चन्द्र-सौर दिवस) और करण (आधा चन्द्र दिवस)। इन पांच विशेषताओं के आधार पर, ज्योतिषी किसी भी नए कार्य या हिंदू धार्मिक अनुष्ठान को शुरू करने के लिए मुहूर्त या शुभ समय का निर्धारण करते हैं और इसके साथ-साथ अशुभ समय को भी देखते हैं जिससे हर किसी को बचना चाहिए।
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇दैनिक पंचांग और उसका महत्व
प्राचीन ऋषियों और वेदों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करता है, तो वह सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देता है और व्यक्ति को उसके कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करता है। हिन्दू दैनिक पंचांग इस सौहार्द को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके उपयोग से व्यक्ति को तिथि, योग और शुभ-अशुभ समयों में ज्योतिषीय अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है। जिससे हम सूक्ष्म संचार के आधार पर उपयुक्त समय के बारे में जान सकते हैं और अपने समय और कार्य का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।
ज्योतिषी लोगों को सुझाव देते हैं कि वे अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇राशिफल :
🎍मेष राशि : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

पारिवारिक विवादों में थोड़े उलझ सकते हैं साथ ही पुरानी चली आ रही रुकावटें आज आपको परेशान कर सकती हैं। ऑफिस में कोई अच्छी खबर मिलने के योग नजर आ रहे है। बिजनेस के मामलों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप नए कारोबार की शुरुआत करना चाह रहे है तो आज का दिन शुभ है। बड़े भाई के सहयोग से कारोबार में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आज क्लाइंट से बात करते समय अपनी भाषा पर काबू रखें। फीजूल खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की आज आपको मदद करनी पड़ सकती है।

🎍वृष राशि : (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स आज अपने प्रोजेक्ट के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे जिससे गुरू आपसे खुश होंगे। आज कोई मेहमान शुभ सामचार लेकर आपके घर आ सकता है। इस राशि के बिजनेस कर रहे लोगो के नए कॉन्टैक्ट बन सकते हैं। ऑफिस में सीनियर्स आज आपके काम से खुश रहेंगे साथ ही आपके पदोन्नति के अवसर बन सकते है। आज आप मीठा बोलकर किसी से अपने काम पूरे करवा सकते हैं।

मिथुन राशि : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे है। आज सोशल मिडिया पर ऐसे अजनबी से बात होगी जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते है। अगर आज कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहें है तो अपना जरूरी समान जरूर रख लें। इस राशि के बिजनेसमैन को किसी डील में बड़ा फायदा हो सकता है। व्यापार के किसी काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपका व्यक्तित्व आज चमेली के फूलों की तरह महकेगा। आपको जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

🎍कर्क राशि : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो)

पारिवारिक समस्याओं से आपका मन थोड़ा विचलित हो सकता है, लेकिन धैर्य रखने से आपका मानसिक संतुलन बना रहेगा। दोस्तों के साथ आप मनोरंजन के लिए कहीं घूमने जा सकते है। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज छोटे उद्योग कर रहे लोगो को बड़ा फायदा हो सकता है। अगर पहले किसी रिश्तेदारों से आपकी अनबन हुई है तो उन्हें मनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि तरक्की के लिए कई रास्ते आपके सामने आएगें।

🎍सिंह राशि : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

किस्मत आपके साथ रहेगी। आज सिर्फ जरूरी कार्यो पर ध्यान दें और उसे पूरा करने के लिए पहले से योजना बना सकते है। इस राशि के लोगों के कारोबार में बढ़ोत्तरी होने और आय के नए स्त्रोत मिलने की संभावना है। ऑफिस के कार्यो में आज आपके सहकर्मी आपसे मदद मांग सकते है | रिश्तेदारो से कोई पुरानी प्रॉब्लम चली आ रही है, तो उसे आप आसानी से सुलझा सकते हैं। आज सामने आये चुनौतियों को मेहनत और लगन से समाप्त कर देगें। आपकी सेहत अच्छी रहेगी साथ ही आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। आज छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

🎍कन्या राशि : (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

करियर के मामले में आपके साथ कुछ अच्छा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। आज काम ज्यादा होने के कारण आप थोड़े प्रोब्लम में रहेंगे लेकिन आपके दोस्त इन परेशानियों से आपको दूर रखेगें। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन कामयाबी का दिन है। आज कम मेहनत का अधिक फल मिलेगा। जमीन-जायदाद संबंधी समस्या का समाधान योजना के अनुसार खत्म हो जाएंगे, साथ ही जो भी काम करेगें उसको लेकर थोड़ा जिम्मेदार रहना होगा, इससे आप जरुर सफल होगें। आज फैमिली के साथ अधिक समय बीतेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

🎍तुला राशि : (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)

आज का दिन आपको ढेर सारा फायदा दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस में रूका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। किसी नये काम को शुरू करने से पहले माता-पिता का आर्शीवाद लेना न भूलें। आज स्वास्थ्य में साकारात्मक परिवर्तन होगें और आप काफी हेल्दी महसूस करेगें। इस राशि की महिलाएं अगर किसी समारोह में जा रही हैं तो अपने कीमती जेवरों के प्रति सावधान रहें। रात में घर से बाहर निकलतें समय मोबाइल को चार्ज करना न भूलें।

🎍वृश्चिक राशि : (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)

आत्मसयंत रहें। मन परेशान रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। परिवार से दूर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिश्रम के अनुसार सफलता संदिग्ध है। जीवनसाथी से मतभेद रहेंगे।

🎍धनु राशि : (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे)

क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें। परिवार का साथ रहेगा। वाहन सुख में कमी आएगी। कारोबार में वृद्धि होगी। मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों के सहयोग से कोई नए काम का प्रस्ताव मिलेगा।

🎍मकर राशि : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

खुद को आप ऊर्जावान महसूस करेगें। आपके रुके हुए काम जल्द ही पुरे हो जायगे साथ ही आपके सकारात्मक विचार आपको सहारा देंगे। आज किसी करीबी से आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स को सीनियर्स से मदद मिलने के योग हैं। इस राशि के वकीलो के लिए दिन बहुत अच्छा है, समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों के साथ पहले हुई अनबन आज खत्म हो जायगी साथ ही दोनों के बीच के रिश्ते और भी मजबूत होंगे | आज नये करोबार की शुरूआत करने की सोचेंगें, इसमें जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा।

🎍कुम्भ राशि : (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)

आपका दिन सामान्य रहेगा। आज कानूनी कार्यवाही में ना पड़े। इस राशि के विवाहित आज जीवनसाथी के साथ डिनर पर किसी अच्छे रेस्टोरेंट जा सकते है। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको मानसिक सुख की अनुभूति होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज पढ़ाई में अच्छा परिणाम लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती हैं। आज बड़े भाई की सलाह पर निवेश करें तो निश्चित ही आपको लाभ मिलेगा। व्यायाम करें खुद को फिट महसूस करेंगें।

🎍मीन राशि : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची)

किसी काम में माता-पिता की सलाह से आपको सफलता मिलेगी साथ ही पारिवारिक रिश्तो में मिठास आएगी। आज घर की कुछ नयी जिम्मेदारियां आपके कंधो पर आ सकती है। आज दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। दुश्मन आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। रास्ते में यात्रा करते समय आपके किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिसके सहयोग से आपके रूके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आज पैरों में दर्द होने के कारण स्वास्थ्य थोड़ा खराब रहेगा। आज घर में पार्टी का आयोजन हो सकता है।

🎍(पं. दाऊजी महाराज, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य एवं श्री अवध धाम मंदिर संस्थापक पानीपत) 🎍
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

