Today पंचांग एवं राशिफल

देश धर्म पानीपत हरियाणा

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

🌹 दिनांक : 7 सितम्बर 2023🌷

🌹 दिन – वीरवार🌷

Whatsapp Channel Join

🌹 विक्रम संवत – 2080🌷

🌹 शक संवत – 1945🌷

🌹 अयन – दक्षिणायन🌷

🌹 ऋतु – वर्षा ॠतु🌷

🌹 मास – श्रावण🌷

🌹 पक्ष – कृष्ण पक्ष🌷

🌹 तिथि – अष्टमी🌷 

🌹 नक्षत्र – रोहिणी🌷

🌹 योग – वज्र🌷

🌹 सूर्योदय – सुबह 6:06 पर🌷

🌹 सूर्यास्त – शाम 6:33 पर🌷

🌹 प्रथम करण – कौवाला🌷

🌹 द्वितीय करण – तैतिल🌷

🌹 दिशाशूल- दक्षिण🌷

🌹 चंद्रराशि – वृषभ🌷

🌹 सूर्यराशि – सिंह🌷

🌹 शुभमुहूर्त – अभिजीत🌷

🌹 विशेष – जन्माष्टमी🌷

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग की जरूरत :

पंचांग का उपयोग मुख्यत्वे, काल गणना, तिथि वार, व्रत, शुभ मुहूर्त, देखने के लिए पंचांग का उपयोग किया जाता है. ज्योतिष गाइड के दैनिक पंचांग में नक्षत्र, योग, करन सहित, शुभ-अशुभ समय,  मुहूर्त, चंद्र बल, तारा बल पंचांग में आसानीसे उपलब्ध है। पंचांग का निर्धारण, ब्रम्हांड की गति पर निर्भर है. इसलिए जैसे जैसे पृथ्वी भ्रमण करती है, पंचांग समय क्षेत्र के अनुसार बदलता दिखाई देता है. इसलिए एक ही पंचांग अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग अलग हो सकता है, इसलिए सही पंचांग का समय निर्धारण के लिए,  क्षेत्र को चुनना अति महत्वपूर्ण है।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇नक्षत्र : 

आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇योग :

नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇करण : 

एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

पंचांग क्या है

पंचांग दैनिक ज्योतिषीय कैलेंडर है जो ग्रहों और सूक्ष्म स्थितियों के आधार पर चंद्र दिवस के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है। इसमें पाँच विशेषताएँ शामिल हैं- तिथि (द लूनर डे), वार (सप्ताह का दिन), नक्षत्र (चन्द्र मेंशन), ​​योग (चन्द्र-सौर दिवस) और करण (आधा चन्द्र दिवस)। इन पांच विशेषताओं के आधार पर, ज्योतिषी किसी भी नए कार्य या हिंदू धार्मिक अनुष्ठान को शुरू करने के लिए मुहूर्त या शुभ समय का निर्धारण करते हैं और इसके साथ-साथ अशुभ समय को भी देखते हैं जिससे हर किसी को बचना चाहिए।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇दैनिक पंचांग और उसका महत्व

प्राचीन ऋषियों और वेदों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करता है, तो वह सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देता है और व्यक्ति को उसके कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करता है। हिन्दू दैनिक पंचांग इस सौहार्द को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके उपयोग से व्यक्ति को तिथि, योग और शुभ-अशुभ समयों में ज्योतिषीय अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है। जिससे हम सूक्ष्म संचार के आधार पर उपयुक्त समय के बारे में जान सकते हैं और अपने समय और कार्य का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

ज्योतिषी लोगों को सुझाव देते हैं कि वे अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

विशेष : भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस तिथि पर रोहिणी  नक्षत्र और वज्र योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:55 से 12:43 तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 1:53 से 3:27 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे।

🍇राशिफल :

images 5

🎍मेष राशि : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

image 76

मन परेशान हो सकता है, नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है, खर्चों में वृद्धि होगी, रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी, स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। शैक्षिक एवं शोध आदि कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा, कारोबार में कठिनाइयां आएगी।

image 88

🎍वृष राशि : (ई, , , , वा, वी, वू, वे, वो)

image 77

धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें, कारोबार में कठिनाइयां का सामना करना पड़ सकता है। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें, रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी, यात्रा पर जा सकते हैं।

image 88

🎍मिथुन राशि : (का, की, कू, , , , के, को, ह)

image 78

संयत रहें, व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आय वृद्धि होगी, मानसिक शान्ति रहेगी, शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। किसी रुके हुए कार्य के पूरा होने की उम्मीद है, वाहन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

image 88

🎍कर्क राशि : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो)

image 79

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी, शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा, भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे, सन्तान को स्वास्थ विकार हो सकते हैं।

image 88

🎍सिंह राशि : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

image 80

खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं, सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का साथ मिलेगा, मित्रों का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी, आत्मसंयत रहें, किसी पैतृक कारोबार से लाभ में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। रोजगार के अवसर मिल सकते हैं, सेहत का ध्यान रखें, विवाद की स्थिति बन सकती है, संभलकर रहें।

image 88

🎍कन्या राशि : (ढो, , पी, पू, , , , पे, पो)

image 81

मन प्रसन्न रहेगा, पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी, दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं, वाणी में सौम्यता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। क्रोध की अधिकता हो सकती है, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, खर्च अधिक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं, आय में कमी से चिंतित रहेंगे।

image 88

🎍तुला राशि : (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)

image 82

संयत रहें, व्यर्थ के क्रोध से बचें, बातचीत में संयत रहें। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, खर्चों में वृद्धि होगी, वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें, क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा भाव मन में रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी, भाइयों के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि के योग हैं, परिवार का साथ मिलेगा, यात्रा पर जा सकते हैं।

image 88

🎍वृश्चिक राशि : (तो, , नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)

image 83

मन प्रसन्न रहेगा, शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता और मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वाहन के रखरखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी, माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, वाणी में सौम्यता रहेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा, कारोबार में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक वाद-विवाद की स्थिति से बचें।

image 88

🎍धनु राशि : (य, यो, भा, भि, भू, , फा, , भे)

image 84

संयत रहें, क्रोध से बचें, पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं, माता का साथ मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु फिर भी स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी, नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा, सुखद समाचार मिलेगा।

image 88

🎍मकर राशि : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

image 85

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा, परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा, बातचीत में संयत रहें। किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं, लाभ के योग हैं।

image 88

🎍कुम्भ राशि : (गू, गे, गो, , सी, सू, से, सो, द)

image 86

आत्मविश्वास में कमी रहेगी, परन्तु वाणी में मधुरता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में तनाव की स्थिति हो सकती है, क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है, सम्पत्ति के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिल सकता है, मित्रों से भेंट होगी।

image 88

🎍मीन राशि : (दी, दू, , , , दे, दो, , ची)

image 87

मन प्रसन्न रहेगा, आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें, क्रोध की अधिकता हो सकती है, आत्मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं, किसी मित्र से विवाद की स्थिति बन सकती है। शैक्षिक कार्यों में मनचाही सफलता के योग बन रहे हैं।

image 88

🎍(पं. देवनारायण उपाध्याय, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य, पानीपत) 🎍

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏