आज का पंचांग एवं राशिफल

देश धर्म

दिनांक : 19 अगस्त 2023

– दिन – शनिवार हरियाली तीज

– विक्रम संवत – 2080

Whatsapp Channel Join

– शक संवत -1945

– अयन – दक्षिणायन

– ऋतु – वर्षा ॠतु

– मास – श्रावण)

– पक्ष – शुक्ल पक्ष

– तिथि – तृतीया – 10:19 रात्रि तक

– नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी – 01:47 प्रातः से अगस्त 20 तक

– योग – सिद्ध

– राहुकाल – प्रातः 9 बजे से 10:45 तक

– सूर्योदय – 05:52 प्रातः

– सूर्यास्त- 06:57 शाम

– दिशाशूल- पूर्व दिशा में

– व्रत पर्व विवरण – हरियाली तीज

– विशेष- तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय’ का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है।

आज का राशिफल

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। महिलाएं आज रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। आपमें सफलता और उच्चपद पाने की इच्छा जागृत होगी, जिससे आप और अधिक मेहनत करेंगे। 

मेष राशि :

image 9

मेष राशिफल इस राशि के जातक कल का दिन  कार्य क्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक प्रयास सफल होंगे। धन-लाभ की योग बन रहे हैं। आयात निर्यात से जुड़ें व्यापार में मुनाफा कमा सकते हैं। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में सुख शांति रहेंगी।

वृष राशि :

image 10

वृष राशिफल के अनुसार कल जातक का दिन आपका स्वास्थ्य बढ़िया व मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पैसों से जुड़े लेनदेन के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। बेरोज़गारों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब ऑफर प्राप्त हो सकती है।

मिथुन राशि :

image 11

पुरानी सभी समस्याओं का अंत होगा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में सभी के सहयोग से रुकते हुए सारे काम आसानी से पूरे होंगे व पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति भी हो सकती है। साझेदारी के व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। धन-लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज अध्यात्म की तरफ भी आपका मन लगेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि :

image 12

आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में चल रही चुनौतियां समाप्त होगी किंतु उच्च अधिकारियों से तालमेल बनाकर चलें किसी भी प्रकार की बहस में न पड़े वाणी पर संयम रखें। दूध, सोडा, परफ़्यूम, व फूलों से जुड़े व्यापार में इजाफा होगा। अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। परिवार में सुख शांति रहेंगी।

सिंह राशि :

image 13

इस राशि के जातक कल का दिन  पारिवारिक जनों के साथ हंसी खुशी में बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। सभी काम सुचारू रूप से चलने लगेंगे। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को नई ऊंचाइयां प्राप्त होगी। धन-लाभ की योग बन रहे हैं। सेल्समैन, मार्केटिंग करने वाले को तरक्की के सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई-लिखाई में मनोवांछित सफलता प्राप्त होगी।

कन्या राशि :

image 14

इस राशि के जातक कल जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से आर्थिक नुकसान हो सकता है पूंजी निवेश करते समय सावधानी बरतें। नए व्यापार की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। मित्र मंडली के साथ समय बिता सकते हैं।

तुला राशि :

image 15

आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार होंगा। किंतु बिना सोचे-समझे पूंजी निवेश करने से बचें। अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में पूर्व में की गई आर्थिक योजनाओं का फायदा मिलेगा। आने वाले समय में धन-लाभ के योग बन रहे हैं, स्वास्थ्य लाभ होगा। धार्मिक ग्रंथों को पढ़ने में रुचि जागेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित भी हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि :

sign scorpio

अपनी वाणी द्वारा आप आज अपना रूका कार्य करवाने में सफलता पा सकते है, शनिदेव की आराधना करे, कार्य सफल होगा।

धनु राशि :

image 17

आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। साथ ही साथ घरेलू जीवन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में गतिरोध पैदा होगा। समय से काम पूरा न कर पाने की स्थिति उत्पन्न होगी। वरिष्ठ अधिकारियों की निगाह आप पर रह सकती है सावधान रहें। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। पुराने मित्रों से संपर्क होगा।

मकर राशि :

image 18

कार्यक्षेत्र में यह आत्मविश्वास व मजबूती आपकी छवि में चार चांद लगा सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अनावश्यक खर्चों को लेकर मन परेशान हो सकता है लेकिन धन-लाभ भी होगा। कार्यालय में वाद विवाद की स्थिति से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में सफलता प्राप्त होगी।

कुम्भ राशि :

image 19

कार्यक्षेत्र में चुनौतियां खत्म होगी सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धनलाभ के योग बन रहे हैं। साइंस और रिसर्च से जुड़ें लोगों के लिए समय अच्छा है कार्य सिद्ध होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाहन ठीक से न करने पर माता-पिता से अनबन रह सकती है।

मीन राशि :

image 20

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को उनके काम में बड़ी सफलता मिल सकती है धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। छात्रों के लिए प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के योग हैं।

(पं. देवनारायण उपाध्याय, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य, पानीपत)