Chhattisgarh Election 2023

Chhattisgarh Election 2023 : पहले चरण की 20 सीटों पर लंबी कतारों में Voting जारी, सुकमा में IED विस्फोट, CRPF जवान घायल

देश पंचकुला बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

Chhattisgarh Election 2023 : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 20 सीटों के लिए मतदान जारी है। इनमें बस्तर संभाग की सभी 12 सीटें और दुर्ग संभाग की 8 सीटें शामिल हैं। बड़ी तादाद में वोटर्स पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। इन 20 सीटों में कई दिग्गजों का भविष्य दांव पर है। वहीं मतदान के बीच सुकमा में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। धमाके में एक सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया है। बता दें कि मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

छत्तीसगढ़ में अब तक 22.97 फीसदी मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा भानुप्रतापपुर में 36.10 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे कम बीजापुर में 9.11 प्रतिशत वोट डाली गई हैं। नारायणपुर अबूझमाड़ में प्रथम चरण के मतदान करने के लिए नक्सलियों की मांद में उत्सव का माहौल नजर आ रहा है। अबूझमाड़ के कोहकमेटा में नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया था, नक्सलियों ने लाल बैनर, पोस्टर और पर्चों के माध्यम से चुनाव बहिष्कार करने की धमकी दी थी।

छत्तीसगढ़ 1

जिसके बाद अबूझमाड़ में रहने वाले आदिवासियों में दहशत का माहौल दिख रहा था, लेकिन आज जिला मुख्यालय से लगभग 42 किमी दूर कोहकमेटा में लोग कतार लगाकर शांतिपूर्ण मतदान कर रहे हैं। जिले में मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। नारायापुर एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी किया हुआ है।

Whatsapp Channel Join

छत्तीसगढ़

बता दें कि पहले चरण में तत्कालीन रमन कैबिनेट के पांच मंत्रियों में स्वयं डॉ. रमन सिंह, लता उसेंडी, केदार कश्यप, महेश गागड़ा व विक्रम उसेंडी और वर्तमान भूपेश कैबिनेट के तीन मंत्रियों मोहम्मद अकबर, मोहन मरकाम और कवासी लखमा के अलावा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व बस्तर सांसद दीपक बैज की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। बस्तर संभाग में हर बार की तरह इस बार भी चुनाव चुनौतियों से भरा होगा।

चुनाव 1

20 सीटों पर हो रहे मतदान में से 10 पर दोपहर बाद 3 बजे तक वोटिंग होगी। इनमें अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा शामिल है। इनके अलावा 10 सीटों पर शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इनमें खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, पंडरिया, कवर्धा बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट शामिल है।

अब तक आमजन के साथ ही मंत्री कवासी लखमा और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह व भाजपा-कांग्रेस के कई प्रत्याशियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इससे पहले सुकमा के टोडामर्का में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था। इसकी चपेट में आकर सीआरपीएफ कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। जवान को कैंप में लाया गया, जहां पर उसका इलाज जारी है। जवान की ड्यूटी मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगाई गई थी।

चुनाव 2

फिलहाल हालात ठीक बताए जा रहे हैं। जिन 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। उनमें से 19 सीटें कांग्रेस के कब्जे में हैं। केवल एक राजनांदगांव सीट भाजपा के पास है। वर्ष 2018 के चुनाव में दंतेवाड़ा सीट भाजपा के पास थी, लेकिन नक्सली हमले में विधायक की मौत के बाद हुए उप चुनाव में ये सीट कांग्रेस के खाते में चली गई। ऐसे ही खैरागढ़ सीट जेसीसीजे के पास थी, लेकिन उप चुनाव में इस पर भी कांग्रेस का कब्जा हो गया। कवर्धा और मोहला-मानपुर सीट पर भी अभी कांग्रेस विधायक हैं।

चुनाव 3

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 20 सीटों पर चल रहे पहले चरण के चुनाव में 233 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लखमा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हैं। इनके अलावा 198 पुरुष, 25 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इस बार 40 लाख 78 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

चुनाव 4

कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशी दो विधानसभा क्षेत्रों में नहीं डाल सकेंगे वोट

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के कबीरधाम में दो विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी अपने वोट नहीं डाल सकेंगे। दरअसल यह स्तिथि राजनांदगांव और कवर्धा विधानसभा में है। राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी औरे पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का मतदान केंद्र क्रमांक 237 कन्या स्कूल कवर्धा है। वह आज दोपहर 3:30 बजे अपने परिवार के मतदान केंद्र में मतदान करेंगे। कवर्धा में नाम दर्ज होने के कारण वो यहीं वोट डालेंगे।

चुनाव 9

पूर्व सीएम रमन सिंह कवर्धा के मूल निवासी हैं। इसी प्रकार कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर भी अपने विधानसभा क्षेत्र के किसी भी मतदान केंद्र में मतदान नहीं कर पाएंगे। उनका मतदान केंद्र रायपुर में है। वह मूलत रायपुर के रहने वाले है।

57 में से 15 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार राजनीतिक दलों ने इस बार भी दागी प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। पांच विधानसभा सीटों पर खड़े 57 प्रत्याशियों में से 15 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। भाजपा, कांग्रेस के साथ ही आप, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे (JCCJ) सहित अन्य छोटे दलों में दागी प्रत्याशी हैं।

चुनाव 10

पहले चरण के लिए 5 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। महिला वोटरों की मदद के लिए 200 संगवारी और 11 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। संगवारी बूथों पर मतदान की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं की होगी। यहां बूथ इंचार्ज, सहायक से लेकर पुलिस फोर्स से लेकर सब कुछ महिलाएं करेंगी। पिछली बार जहां जहां मतदान कम हुआ था, उसे बढ़ाने के लिए ये कदम उठाया गया है।

चुनाव 6

12 दस्तावेजों का इस्तेमाल कर सकेंगे मतदाता

मतदान करने के लिए मतदाता अपने वोटर आईडी कार्ड के अलावा 12 दस्तावेजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार पोलिंग बूथ पर 12 दस्तावेज मान्य होंगे। जिनमें से कोई एक दस्तावेज दिखाकर भी वोट डाला जा सकेगा। 20 में से अधिकतर सीटें नक्सल प्रभावित हैं। इसे देखते हुए निर्वाचन आयोग ने वोटिंग के लिए अलग-अलग समय तय किया है। 10 सीटों पर 8 घंटे यानि सुबह 7 से दोपहर बाद 3 बजे तक और अन्य 10 सीटों पर 9 घंटे यानि सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान किया जा सकेगा।