क्यों सरकार ने नहीं मानी क्लर्कों की मांग, अब ये है आगे का प्लान

देश

5 जुलाई से जारी क्लर्कों की हड़ताल पर सरकार के साथ दूसरे दौर की वार्ता भी आज विफल हुई। सरकार ने कहा कि क्लर्कों की मांग व्यावहारिक नहीं है।

मुख्यमंत्री के ओएडी जवाहर यादव के सामने क्लर्कों ने अपनी मांग रखी, लेकिन बैठक में कोई भी नतीजा नहीं निकला।

क्या है क्लर्कों की प्रमुख मांग?
क्लर्कों को अभी 19,900 रुपये मासिक वेतन मिलता है लेकिन अब वेतन को बढ़ाकर 35,400 करने की मांग कर रहे हैं।

Whatsapp Channel Join

आज की मीटिंग में किसने लिया हिस्सा?
1. मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी
2. फाइनेंस डिपार्टमेंट के अधिकारी
3. मुख्यमंत्री के ओएसडी
4. क्लर्क एसोसिएशन

अब आगे क्या होगा?
आज से हुआ प्रदेश स्तर की हड़ताल का ऐलान, भविष्य में वार्ता के दरवाजे हैं खुले

हड़ताल का क्या हो रहा असर?
राजस्व अदालतों का कामकाज प्रभावित
रोजाना करीब 200 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान
अब तक करीब 3000 करोड़ रुपए के राजस्व के नुकसान की रिपोर्ट