● उत्तर भारत में सर्दी की विदाई, तापमान तेजी से बढ़ रहा है, दिन में गर्मी का एहसास।
● दिल्ली, यूपी, हरियाणा और बिहार में तापमान सामान्य से अधिक, दोपहर में तेज धूप से गर्मी।
● राजस्थान में शुष्क मौसम, तेज हवाओं के कारण हल्की ठंडक का एहसास।
IMD Weather Forecast: उत्तर भारत में सर्दियों की विदाई लगभग पूरी हो चुकी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और बिहार में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। लोगों को फरवरी में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी का अनुभव हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा, जिससे सर्दी का असर पूरी तरह खत्म हो सकता है।
🔹 हरियाणा का मौसम
हरियाणा में भी सर्दी कम हो रही है और तापमान बढ़ता जा रहा है। हालांकि, तेज हवाओं के कारण सुबह के समय हल्की गलन महसूस की जा रही है, लेकिन दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ रही है।
🔹 दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली में दिन के समय तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे लोग बिना गर्म कपड़ों के बाहर निकल रहे हैं। हालांकि, सुबह और रात के समय ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग ने 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है, जिससे सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस होगी।
🔹 उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। प्रदेश में किसी भी प्रकार का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है। सुबह और रात में हल्की ठंडक बनी रहती है, लेकिन दिन में तापमान बढ़ने से गर्मी महसूस हो रही है।
🔹 बिहार का मौसम
बिहार में फरवरी में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है। न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है।
🔹 राजस्थान का मौसम
राजस्थान में आज का मौसम शुष्क रहेगा। साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस होगी। दिन में तेज धूप खिलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होगी।
हिमाचल का मौसम
हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन तक मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान में उछाल आएगा। मौसम विभाग (IMD) की माने तो 16 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) दोबारा एक्टिव हो रहा है। इससे अधिक ऊंचे क्षेत्रों में 18 फरवरी तक हल्की बारिश बर्फबारी के आसार बन रहे है। इस दौरान निचले व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव जरूर हो रहा है, लेकिन इसका आंशिक असर ही कुछ क्षेत्रों में नजर आएगा। इससे लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू जिला की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है।