➤ एसपी ऑफिस में काउंसलिंग के बाद पत्नी प्रेमी संग होटल में दिखी
➤ देवर ने बनाई वीडियो, वायरल होते ही मचा हड़कंप
➤ पति बोले – कोर्ट में पेश करूंगा पत्नी की बेवफाई के सबूत
बड़ौत/बागपत: शादी के बाद के रिश्तों में दरार पड़ने और फिर होटल में पत्नी के कथित प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़े जाने की घटना ने बड़ौत में सनसनी फैला दी है। तुगाना गांव की गीता (27) और ककोर गांव के कपिल (30) की शादी वर्ष 2019 में हुई थी। इस दंपति का एक बेटा भी है, लेकिन अब यह रिश्ता कानूनी विवाद और व्यक्तिगत आरोपों की भंवर में उलझ चुका है।
कपिल ने अपनी पत्नी गीता पर शादी से पहले कई लोगों से संबंध रखने का आरोप लगाया है, जिसकी जानकारी उसे बाद में मिली। कपिल का दावा है कि जब उसने इसका विरोध किया, तो गीता ने उसे जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
मामला इतना बढ़ा कि 21 मई को गीता और उसकी सास ने कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर कपिल और उसके परिवार से मारपीट की, जिसकी शिकायत छपरौली थाने में दर्ज कराई गई।
काउंसलिंग के बाद प्रेमी संग होटल पहुंची गीता
पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए एसपी कार्यालय की महिला सेल में काउंसलिंग चल रही है। सोमवार को तीसरी काउंसलिंग के बाद गीता और कपिल अलग-अलग बसों से अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। इसी बीच, कपिल का भाई भी गांव लौट रहा था, जिसने बड़ौत-दिल्ली बस स्टैंड पर गीता को एक युवक शोभित के साथ देखा।
आशंका होने पर उसने दोनों का पीछा किया और देखा कि गीता और शोभित एक होटल में दाखिल हो गए। उसने तुरंत यह सूचना कपिल को दी।
भागते हुए बनाया गया वीडियो वायरल
कपिल के ससुराल पक्ष के होटल में पहुंचने की भनक लगते ही गीता होटल के पिछले छज्जे से कूदकर भागने की कोशिश करने लगी। इस पूरी घटना का वीडियो कपिल के भाई ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
कपिल का कहना है कि वह इस वीडियो को कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश कर, अपनी पत्नी की बेवफाई साबित करने और न्याय की गुहार लगाने की तैयारी कर रहा है।

