हैदराबाद के Hospital में महिला डॉक्टर के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। यह मामला सिकंदराबाद के गांधी हॉस्पिटल का है। इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
बता दें कि इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दिखाया जा रहा है कि डॉक्टर जैसे ही काउंटर पर आकर खड़ी होती है, एक व्यक्ति पीछे से आता है और डॉक्टर का हाथ पकड़कर घसीट लेता है। फिर उनका एप्रन खींचता है।
जिसके बाद कई लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन उस व्यक्ति ने उन्हें भी धक्का दे दिया। कुछ देर बाद स्टाफ के लोगों ने उस व्यक्ति को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। तब जाकर उसने डॉक्टर को छोड़ा। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति उसी हॉस्पिटल में भर्ती था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर अनुदीप ने बताया कि आरोपी मुशीराबाद का रहने वाला है। उसको दौरे पड़ते हैं। उसे पुलिस स्टेशन लाने के बाद भी उसे दौरे पड़ते रहे।