ICC World Cup 2023

ICC World Cup 2023 Schedule : अहमदाबाद की धरती पर न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम से होगी क्रिकेट महाजंग की शुरुआत

खेल देश पंचकुला बड़ी ख़बर हरियाणा

ICC World Cup 2023 Schedule : वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्तूबर से होने जा रहा है। वीरवार को पहला मैच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के दौरान कुल 48 मैच खेले जाएंगे। इसका फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। वर्ल्ड कप में लीग स्टेज में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 अक्तूबर को अहमदाबाद में होगा। इस बार भी वर्ल्ड कप राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। यानि सभी 10 टीमें एक दूसरे के खिलाफ 9-9 मैच खेलेगी। इसके बाद टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी। अहमदाबाद में 19 नवंबर को विश्व कप का फाइनल मुकाबला होगा। सेमीफाइनल मुंबई और कोलकाता में क्रमश: 15 और 16 नवंबर को खेले जाएंगे।

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। हर टीम में 15 खिलाड़ी शामिल हैं। इस हिसाब से टूर्नामेंट में कुल 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। वर्ल्ड कप के लिए इस बार भारत के 10 शहर चुने गए हैं। यहां के 10 मैदानों पर देश-विदेशों की टीमों के बीच क्रिकेट के मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। वहीं भारतीय टीम का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ 8 अक्तूबर को होगा। यह मैच चेन्नई में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के लिए अहमदाबाद, हैदराबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता के स्टेडियमों को चुना गया है। इन सभी शहरों के स्टेडियमों को वर्ल्ड कप से पहले ही तैयार कर लिया गया है।

बोर्ड ने हर स्टेडियम को तैयार करने के लिए रखा था अलग से बजट

Whatsapp Channel Join

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हर स्टेडियम को तैयार करने के लिए अलग से बजट रखा था। वर्ल्ड कप के लिए मैदान पर खास तरह की तैयारी की गई हैं। आउट फील्ड, पिच, पवेलियन और ड्रेसिंग रूम समेत कई जगहों पर खास तरह के इंतजाम किए गए हैं। वहीं वर्ल्ड कप का हिस्सा बनने वाली भारत और पाकिस्तान सहित कुल 10 टीमे हैं। जिनमें इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, नीदरलैंड्स, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।

वर्ल्ड कप आज

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच पहला मुकाबला होने की यह है वजह

वर्ल्ड कप 2023 में अगर भारत की बात की जाए तो भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे बेहतरीन खिलाड़ी शामिल हैं। शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को टीम में जगह मिली है। केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर भी टीम का हिस्सा रहेंगे।

बता दें कि पिछला वनडे विश्व कप 2019 में खेला गया था। इसका फाइनल मैच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच लंदन के लॉर्ड्स में खेला गया। इस मुकाबले को इंग्लैंड ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया था। इसी वजह से विश्व कप 2023 का पहला मैच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है।

भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्तूबर को होगा क्रिकेट मुकाबला

वर्ल्ड कप 2023 के तहत भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच 14 अकतूबर को क्रिकेट का मुकाबला होगा। भारतीय टीम एशिया में पाकिस्तान के साथ आखिरी बार भिड़ी थी। अब एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच मुकाबला होगा। वहीं प्रशसंकों में मैच को लेकर काफी उत्सुकता है। बता दें कि पहले पाकिस्तान की टीम भारत आना नहीं चाहती थी, लेकिन बाद में पाकिस्तानी बोर्ड ने भारत आकर मैच खेलने का फैसला किया।

वर्ल्ड
ICC वर्ल्ड कप 2023 – शेड्यूल
दिन तथा तिथिटीम 1बनामटीम 2शहर
गुरुवार, 5 अक्टूबरइंग्लैण्डबनामन्यूज़ीलैण्डअहमदाबाद
शुक्रवार, 6 अक्टूबरपाकिस्तानबनामनीदरलैण्डहैदराबाद
शनिवार, 7 अक्टूबरबांग्लादेशबनामअफ़ग़ानिस्तानधर्मशाला
शनिवार, 7 अक्टूबरदक्षिण अफ़्रीकाबनामश्रीलंकादिल्ली
रविवार, 8 अक्टूबरभारतबनामऑस्ट्रेलियाचेन्नई
सोमवार, 9 अक्टूबरन्यूज़ीलैण्डबनामनीदरलैण्डहैदराबाद
मंगलवार, 10 अक्टूबरइंग्लैण्डबनामबांग्लादेशधर्मशाला
मंगलवार, 10 अक्टूबरपाकिस्तानबनामश्रीलंकाहैदराबाद
बुधवार, 11 अक्टूबरभारतबनामअफ़ग़ानिस्तानदिल्ली
गुरुवार, 12 अक्टूबरऑस्ट्रेलियाबनामदक्षिण अफ़्रीकालखनऊ
शुक्रवार, 13 अक्टूबरन्यूज़ीलैण्डबनामबांग्लादेशचेन्नई
शनिवार, 14 अक्टूबरभारतबनामपाकिस्तानअहमदाबाद
रविवार, 15 अक्टूबरइंग्लैण्डबनामअफ़ग़ानिस्तानदिल्ली
सोमवार, 16 अक्टूबरऑस्ट्रेलियाबनामश्रीलंकालखनऊ
मंगलवार, 17 अक्टूबरदक्षिण अफ़्रीकाबनामनीदरलैण्डधर्मशाला
बुधवार, 18 अक्टूबरन्यूज़ीलैण्डबनामअफ़ग़ानिस्तानचेन्नई
गुरुवार, 19 अक्टूबरभारतबनामबांग्लादेशपुणे
शुक्रवार, 20 अक्टूबरऑस्ट्रेलियाबनामपाकिस्तानबेंगलुरू
शनिवार, 21 अक्टूबरनीदरलैण्डबनामश्रीलंकालखनऊ
शनिवार, 21 अक्टूबरइंग्लैण्डबनामदक्षिण अफ़्रीकामुंबई
रविवार, 22 अक्टूबरभारतबनामन्यूज़ीलैण्डधर्मशाला
सोमवार, 23 अक्टूबरपाकिस्तानबनामअफ़ग़ानिस्तानचेन्नई
मंगलवार, 24 अक्टूबरदक्षिण अफ़्रीकाबनामबांग्लादेशमुंबई
बुधवार, 25 अक्टूबरऑस्ट्रेलियाबनामनीदरलैण्डदिल्ली
गुरुवार, 26 अक्टूबरइंग्लैण्डबनामश्रीलंकाबेंगलुरू
शुक्रवार, 27 अक्टूबरपाकिस्तानबनामदक्षिण अफ़्रीकाचेन्नई
शनिवार, 28 अक्टूबरऑस्ट्रेलियाबनामन्यूज़ीलैण्डधर्मशाला
शनिवार, 28 अक्टूबरनीदरलैण्डबनामबांग्लादेशकोलकाता
रविवार, 29 अक्टूबरभारतबनामइंग्लैण्डलखनऊ
सोमवार, 30 अक्टूबरअफ़ग़ानिस्तानबनामश्रीलंकापुणे
मंगलवार, 31 अक्टूबरपाकिस्तानबनामबांग्लादेशकोलकाता
बुधवार, 1 नवंबरन्यूज़ीलैण्डबनामदक्षिण अफ़्रीकापुणे
गुरुवार, 2 नवंबरभारतबनामश्रीलंकामुंबई
शुक्रवार, 3 नवंबरनीदरलैण्डबनामअफ़ग़ानिस्तानलखनऊ
शनिवार, 4 नवंबरन्यूज़ीलैण्डबनामपाकिस्तानबेंगलुरू
शनिवार, 4 नवंबरइंग्लैण्डबनामऑस्ट्रेलियाअहमदाबाद
रविवार, 5 नवंबरभारतबनामदक्षिण अफ़्रीकाकोलकाता
सोमवार, 6 नवंबरबांग्लादेशबनामश्रीलंकादिल्ली
मंगलवार, 7 नवंबरऑस्ट्रेलियाबनामअफ़ग़ानिस्तानमुंबई
बुधवार, 8 नवंबरइंग्लैण्डबनामनीदरलैण्डपुणे
गुरुवार, 9 नवंबरन्यूज़ीलैण्डबनामश्रीलंकाबेंगलुरू
शुक्रवार, 10 नवंबरदक्षिण अफ़्रीकाबनामअफ़ग़ानिस्तानअहमदाबाद
शनिवार, 11 नवंबरऑस्ट्रेलियाबनामबांग्लादेशपुणे
शनिवार, 11 नवंबरइंग्लैण्डबनामपाकिस्तानकोलकाता
रविवार, 12 नवंबरभारतबनामनीदरलैण्डबेंगलुरू
बुधवार, 15 नवंबरसेमीफ़ाइनल 1मुंबई
गुरुवार, 16 नवंबरसेमीफ़ाइनल 2कोलकाता
रविवार, 19 नवंबरफ़ाइनलअहमदाबाद