ुपमुुनरपनरपरप

Janmashtami : लड्डू गोपाल को जरूर लगाएं इन पकवानों का भोग, मिलेगा 56 भोग के बराबर फल

Lifestyle धर्म धर्म-कर्म

Janmashtami पर्व सनातन धर्म में बहुत बड़ा महत्व है। यह पर्व भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। वहीं पंचाग के अनुसार इस वर्ष जन्माष्टमी 26 अगस्त 2024, सोमवार को मनाई जाएगी। यूं तो सभी बच्चे नटखट और नखरीले होते हैं। मगर हमारे बाल गोपाल की बात ही कुछ और है, उनकी नटखट स्वभाव भी उनके भक्तों को आनंद पहुंचाने वाला है। हमारे लला को यूं तो बहुत से पकवान और मिष्ठान अति प्रिय हैं, लेकिन चूंकि जन्माष्टमी का पर्व आ रहा है। तो ऐसे में भक्त जानना चाहते हैं की बाल गोपाल को किस चीज का भोग लगाना अति फलदायक होगा।तो चलिए कान्हा को प्रसन्न करने के लिए उनके मनपसंद भोगों के बारे में जानते हैं।

ंिंु

इन चीजों के बिना अधूरा है जन्माष्टमी का भोग

मान्यताओं के अनुसार

Whatsapp Channel Join

हरनरर
Dhaniya Panjiri Recipe in Hindi by Sonia Goyal

1.धनिया की पंजीरी,

ीुनिू

2.पंचामृत,

मुपमुपमुपमुप

3.खीरा

मुपुप

4. तुलसीदल

के बिना भगवान कृष्ण का भोग अधूरा रहता है।  मान्यताओं के अनुसार इन चीजों को भोग के रूप में बाल गोपाल को अर्पित करने से 56 भोग के बराबर फल प्राप्त होता है और लड्डूगोपाल जी भी प्रसन्न होते हैं।इसके अलावा भी आप अपने मनपसंद अनुसार भी भगवान को अन्य भोग अर्पित कर सकते हैं।

रमरमहमह

भोग लगाते समय इस मंत्र का कर सकते हैं जाप

जन्‍माष्‍टमी पर कान्हा को भोग लगाते समय इस मंत्र ”त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।” का जाप करें। ऐसा कहा जाता है कि इससे भगवान भोग को स्वीकार कर लेते हैं। ऐसे में भोग लगाते समय इस मंत्र का जाप अवश्य करें। साथ ही भोग में तुलसी पत्र अवश्य शामिल करें।