WhatsApp Image 2025 07 26 at 10.09.56

हरियाणा के 15 जिलों में बारिश, जानें आपके शहर में मौसम का हाल

MONSOON हरियाणा

➤हरियाणा के 15 जिलों में बारिश का अनुमान
➤पलवल व नूंह में भारी, बाकी जिलों में हल्की बारिश
➤10 अगस्त के बाद मूसलाधार बारिश की संभावना

हरियाणा में आज 15 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार पलवल और नूंह में भारी बारिश होगी, जबकि बाकी 13 जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है।

वहीं, जींद, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। IMD का पूर्वानुमान है कि 10 अगस्त के बाद मौसम करवट लेगा और प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

Whatsapp Channel Join

इस मौसमी सीजन में अब तक यमुनानगर में सबसे ज्यादा 627.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि कैथल में सबसे कम 151 मिलीमीटर बारिश हुई है। यमुनानगर, रेवाड़ी, नूंह और महेंद्रगढ़ में 400 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है, जो सामान्य बारिश के दायरे में आती है। बाकी जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है।

आगामी दिनों में भी बारिश जारी रहेगी। 8 अगस्त को मेवात और पलवल में भारी बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 9 और 10 अगस्त को भी कई जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। सिरसा और फतेहाबाद जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।