horoscope.jpg ct 2

क्या आज आपका दिन पलट सकता है? पढ़ें 10 जुलाई का राशिफल

पंचांग एवं राशिफल

मेष राशि वालों को प्रमोशन के योग, वृषभ को ससुराल पक्ष से धन लाभ
सिंह को डूबा हुआ धन मिलने की उम्मीद, वृश्चिक को प्रॉपर्टी लाभ
मीन के लिए विरोधियों से सतर्क रहने का दिन, विवेक से लें निर्णय


मेष (Aries)

स्वामी ग्रह: मंगल | शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल
आज प्रमोशन की संभावना बन रही है। घर में अतिथि का आगमन हो सकता है। नौकरी व व्यापार में नए विचार आएंगे। पारिवारिक कहासुनी से बचें।


वृषभ (Taurus)

स्वामी ग्रह: शुक्र | शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: हरा
ससुराल पक्ष से लाभ संभव है। घर की खरीदारी में समय बीतेगा। सेहत का ध्यान रखें, साथ ही मदद के अवसर को न गंवाएं।

Whatsapp Channel Join


मिथुन (Gemini)

स्वामी ग्रह: बुध | शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: पीला
काम में व्यस्तता रहेगी, लेकिन परिवार के लिए समय निकालना होगा। आस-पड़ोस में विवाद से बचें। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।


कर्क (Cancer)

स्वामी ग्रह: चंद्र | शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: गुलाबी
वाणी व व्यवहार संयमित रखें। संपत्ति से जुड़ी योजना बन सकती है। किसी यात्रा में लाभदायक सूचना मिल सकती है।


सिंह (Leo)

स्वामी ग्रह: सूर्य | शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: हरा
डूबा धन वापसी की उम्मीद है। नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। ईर्ष्या से बचें, आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं।


कन्या (Virgo)

स्वामी ग्रह: बुध | शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: आसमानी
ऑनलाइन कार्य करने वालों को फायदा हो सकता है। घर के नवीनीकरण पर विचार करेंगे। खर्चों में संतुलन बनाएं।


तुला (Libra)

स्वामी ग्रह: शुक्र | शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: नीला
शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी। भौतिक सुविधाओं में बढ़ोतरी संभव। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी, वाहन सावधानी से चलाएं।


वृश्चिक (Scorpio)

स्वामी ग्रह: मंगल | शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: बैंगनी
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के लिए कोई खास तोहफा ले सकते हैं।


धनु (Sagittarius)

स्वामी ग्रह: गुरु | शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: सफेद
मेहनत का फल मिलेगा। प्रतियोगिता में सफलता की संभावना है। अजनबियों से गोपनीय बातें शेयर न करें। स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।


मकर (Capricorn)

स्वामी ग्रह: शनि | शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: लाल
भाग्य का साथ मिलेगा। घर में पूजा-पाठ से वातावरण शुभ रहेगा। जीवनसाथी को प्रमोशन मिल सकता है।


कुंभ (Aquarius)

स्वामी ग्रह: शनि | शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: नीला
धन निवेश में सतर्कता रखें। कानूनी मामले में सावधानी जरूरी है। मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात संभव है।


मीन (Pisces)

स्वामी ग्रह: बृहस्पति | शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला
विरोधियों से सतर्क रहें। विवेकपूर्ण निर्णय लें। पारिवारिक आयोजन में व्यस्तता रहेगी। सेहत में पेट की समस्या परेशान कर सकती है।