➤ धन, आय और सुख-सुविधाओं में वृद्धि की संभावना
➤ कुछ राशियों के लिए निवेश और कार्यक्षेत्र में अच्छे संकेत
➤ संतान, स्वास्थ्य और पारिवारिक संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत
16 जून 2025 का दैनिक राशिफल ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के आधार पर आचार्य मानस शर्मा द्वारा तैयार किया गया है। आज का दिन तुला, कन्या और सिंह राशि वालों के लिए विशेष रूप से करियर, संपत्ति और लाभ के नए अवसर लाने वाला रहेगा। वहीं मीन, कर्क और वृश्चिक राशि को सेहत और भावनात्मक मामलों में सतर्कता रखनी होगी। सभी 12 राशियों का राशिफल नीचे विस्तार से पढ़ें:
मेष राशि (Aries):
घर बनाने का योग है। ससुराल पक्ष से सावधानी रखें। दोगले लोगों से दूर रहें।
शुभ रंग: नारंगी
वृषभ राशि (Taurus):
जल्दबाजी में निर्णय न लें। धार्मिक यात्रा का योग। पारिवारिक सरप्राइज संभव।
शुभ रंग: हरा
मिथुन राशि (Gemini):
बॉस से संबंध बेहतर करें। बच्चों की फरमाइशें पूरी करनी पड़ सकती हैं।
शुभ रंग: सफेद
कर्क राशि (Cancer):
उलझन और तनाव से भरा दिन। शेयर बाज़ार से दूर रहें।
शुभ रंग: लाल
सिंह राशि (Leo):
बिज़नेस में निवेश का लाभ। नई संपत्ति का योग। पारिवारिक मामलों पर ध्यान दें।
शुभ रंग: गुलाबी
कन्या राशि (Virgo):
विवादों से बचें। बिजनेस ट्रिप संभव। जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग: हरा
तुला राशि (Libra):
नया काम शुरू हो सकता है। पिताजी से सलाह लें। करियर में उन्नति के योग।
शुभ रंग: पीला
वृश्चिक राशि (Scorpio):
सेहत कमजोर, लेकिन प्रॉपर्टी डील फाइनल हो सकती है। पड़ोस के विवाद से बचें।
शुभ रंग: बैंगनी
धनु राशि (Sagittarius):
सकारात्मक दिन। शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। यात्रा में सतर्कता रखें।
शुभ रंग: हल्का पीला
मकर राशि (Capricorn):
संतान की इच्छा पूरी हो सकती है। सिंगल्स को प्यार मिल सकता है।
शुभ रंग: महरून
कुंभ राशि (Aquarius):
पैतृक संपत्ति का लाभ। राजनीति में उन्नति। बिजनेस में नुकसान की आशंका।
शुभ रंग: ग्रे
मीन राशि (Pisces):
नया काम शुरू करने का मन। पिता की सेहत पर ध्यान दें। खर्च नियंत्रित रखें।
शुभ रंग: गोल्डन