➤ वृष राशि वालों को परिवार से जुड़े कामों में सफलता मिलने के संकेत
➤ सिंह राशि वालों को बिजनेस में नई योजनाएं देंगे फायदे
➤ कुंभ और कन्या राशि को मिल सकता है मानसिक सुकून और खास अवसर
1. मेष
आज परिवार का सहयोग और आत्मनिरीक्षण आपको मानसिक ऊर्जा देगा। किसी अवसर को लेकर सावधानी जरूरी है, नहीं तो गलती हो सकती है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हल्का लाल | स्वामी ग्रह: मंगल
2. वृष
परिवार से जुड़े काम पूरे होंगे और युवाओं को अवसर मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बर्बाद करने से बचें।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: पीला | स्वामी ग्रह: शुक्र
3. मिथुन
आज अकेले समय बिताकर मानसिक स्पष्टता पाएंगे। गाड़ी या प्रॉपर्टी से जुड़ा निर्णय ध्यान से लें।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: लाल | स्वामी ग्रह: बुध
4. कर्क
अच्छी खबर से दिन की शुरुआत होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। लेकिन भावुकता को कंट्रोल में रखें।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: केसरिया | स्वामी ग्रह: चंद्रमा
5. सिंह
धार्मिक या आध्यात्मिक कामों से मन को शांति मिलेगी। बिजनेस में व्यस्तता और फायदे दोनों रहेंगे।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: आसमानी | स्वामी ग्रह: सूर्य
6. कन्या
महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। पारिवारिक फैसले सोच-समझकर लें।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: हल्का भूरा | स्वामी ग्रह: बुध
7. तुला
परेशानियों से राहत मिल सकती है। नए काम की योजना बन सकती है। विवाहेतर संबंधों से दूर रहें।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: लाल | स्वामी ग्रह: शुक्र
8. वृश्चिक
काम में व्यस्तता और सफलता दोनों रहेंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें, लेकिन किसी की गलत सलाह से बचें।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हल्का भूरा | स्वामी ग्रह: मंगल
9. धनु
महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा। परिवार में महत्वपूर्ण चर्चा होगी। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: केसरिया | स्वामी ग्रह: बृहस्पति
10. मकर
नए अवसर और अनुभवी लोगों से भेंट आज तरक्की दिला सकती है। दोपहर बाद विवाद की आशंका रहेगी।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: गुलाबी | स्वामी ग्रह: शनि
11. कुंभ
पसंद के कामों में सुकून मिलेगा और पैतृक संपत्ति का मसला हल हो सकता है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला | स्वामी ग्रह: शनि
12. मीन
काम में गोपनीयता बनाए रखने से सफल होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, लेकिन विवादों से बचें।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: केसरिया | स्वामी ग्रह: बृहस्पति