Haryana Politics

Haryana Politics : पूर्व केंद्रीय मंत्री Birender Singh का दावा, 2 विधायक मेरे टच में, कभी भी हो सकते हैं Congress में शामिल, 3 बड़े मुद्दों पर उठाए सवाल

राजनीति

Haryana Politics : पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने दावा किया है कि दूसरी पार्टी के दो विधायक उनके टच में हैं और वह कभी भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। साथ ही बीरेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए जजपा अपनी टीम के एक्स्ट्रा प्लेयर हैं। जजपा ने इतना भ्रष्टाचार किया कि लूट के स्तर को भी खत्म कर दिया।

इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने तीन बड़े मुद्दों पर भी सवाल उठाए हैं। इनमें केजरीवाल की गिरफ्तारी, कांग्रेस पार्टी का फंड बंद और इलेक्टोरल बॉन्ड शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए मंजिल अभी भी दूर है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना था तो 1 साल पहले करते या चुनाव के बाद किया जाता। कांग्रेस के अकाउंट को सीज  करना था तो 1 साल पहले क्यों नहीं किया गया, ऐसा चुनाव में क्यों याद आया। उन्होंने कहा कि चुनाव में घोट के रखना प्रजातंत्र नहीं।

बीरेंद्र 2

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर इन मामलों में सरकार को कोई हिला सकता है तो वह जनता ही है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा खुद को पैन इंडिया पार्टी बताती है, लेकिन वह लोकसभा के 10 प्रत्याशियों में से 6 कांग्रेस से लेके गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए अब भी बड़ा मौका है। इंडिया एक संयुक्त प्रयास का हिस्सा है। विपक्ष मिलकर भाजपा से सीटें जीतेगा और छीनेगा।

Whatsapp Channel Join

बीरेंद्र 3

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस अगर पूरी तैयारी के साथ लड़ेगी तो लोकसभा ही नहीं, विधानसभा में भी भाजपा को हरा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा 10 सालों में भी हरियाणा की जनता की समस्याओं का निवारण नहीं कर पाई। किसान आंदोलन का मकसद क्या था, सिर्फ अपनी फसल का रेट मांगना, जबकि सरकार जनता को पोर्टल से परेशान कर रही है।