Karnal Lok Sabha Elections 2024

Karnal Lok Sabha Elections 2024 : अभय चौटाला इनेलो समर्थित वीरेंद्र मराठा के पक्ष में उतरे, इसी महीने करनाल लोकसभा से भरवाएंगे नामांकन

राजनीति करनाल

Karnal Lok Sabha Elections 2024 : हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों में हलचल का दौर जारी है। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के बेटे अभय सिंह चौटाला ने रविवार को वीरेंद्र मराठा को लेकर बड़ी घोषणा की है।

बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने से पहले वीरेंद्र मराठा को करनाल लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी के तौर पर देखा जा रहा था। हालांकि उन्होंने लोकसभा क्षेत्र में प्रचार को लेकर अपनी कमर कस ली थी। लेकिन वक्त और कांग्रेस हाईकमान को कुछ और ही मंजूर था। इसके बाद कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट में से वीरेंद्र मराठा का नाम साफ करते हुए युवा चेहरे दिव्यांशु बुद्धिराजा को चुनावी रण में उतारा है।

इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वीरेंद्र मराठा करनाल लोकसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना भविष्य आजमा सकते हैं। बताया जा रहा है कि अब इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला पार्टी समर्थित वीरेंद्र मराठा के पक्ष में उतर आए हैं। उन्होंने दावा किया है कि वह 30 अप्रैल को करनाल लोकसभा सीट से वीरेंद्र मराठा का नामांकन भरवाने पहुंचेंगे। बता दें कि गत 22 अप्रैल को अभय सिंह चौटाला ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए वीरेंद्र मराठा को समर्थन देने का ऐलान किया था।

Whatsapp Channel Join

अभय सिंह चौटाला ने कहा था कि वीरेंद्र मराठा जिस भी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, वह उनको समर्थन देंगे। आप नेता सुशील गुप्ता 5 साल राज्यसभा के सदस्य रहे। लेकिन इन्होंने एक भी दिन किसान की बात नहीं की। कांग्रेस को लेकर कहा कि उनका कोई संगठन नहीं है। आपस में जूता परेड जारी है। एक दूसरे की विरोध कर रहे हैं। इनका लोगों से कोई सरोकार नहीं है। नवीन जिंदल को लेकर अभय चौटाला ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं इनको कोयला चोर कहते थे। अब कौन सी वाशिंग मशीन है, जिसमें जिंदल धुलकर कोहिनूर हो गए हैं।

अन्य खबरें