Lok Sabha Elections 2024 : हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के करनाल लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अपना उम्मीदवार बनाने के बाद अब कांग्रेस ने भी अपना कार्ड खेलने की तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि मनोहर लाल को टक्कर देने के लिए विपक्षियों को एक मजबूत उम्मीदवार की तलाश थी। जिस पर अब पूर्ण विराम लगता नजर आ रहा है।
गौरतलब है कि कांग्रेस हाईकमान ने पैनल में शामिल नामों को खारिज कर दिया है। अब शीर्ष नेतृत्व फिल्म एक्टर संजय दत्त को चुनावी मैदान में उतारने पर विचार कर रहा है। बता दें कि संजय के पिता सुनील दत्त पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री थे। बहन प्रिया दत्त भी सांसद रह चुकी हैं। दत्त परिवार का पुश्तैरी घर यमुनागर जिले के गांव मंडोली में हैं, जहां अभी उनका आना-जाना है।
उधर माना जा रहा है कि कांग्रेस गुरुग्राम लोकसभा सीट से राज बब्बर को टिकट दे सकती है। अभिनेता सुनील दत्त का जन्म 6 जून 1929 को झेलम वेस्ट पंजाब (पाकिस्तान) में हुआ था। बंटवारे के बाद उनका परिवार मंडौली गांव में आकर बस गया। कांग्रेस के कुछ नेता संजय दत्त को राजनीतिक में लाना चाहते हैं। इसके लिए करनाल सीट उन्हें उपयुक्त नजर आ रही है।

कांग्रेस पैनल में इन नेताओं के भी नाम
कांग्रेस के पैनल में करनाल से पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा के बेटे चाणक्य शर्मा, पूर्व स्पीकर अशोक अरोड़ा, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर के नाम बताए जाते हैं, जिन पर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व अभी सहमत नहीं है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की नजर में करनाल लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल बेहद मजबूत स्थिति में हैं। ऐसे में उनके सामने नामचीन उम्मीदवार उतारने पर विचार किया जा सकता है। कांग्रेस हाईकमान के इस फैसले के पक्ष में हरियाणा पार्टी के कुछ बड़े नेता भी पक्ष में हैं। वह भी सुनील दत्त के बेटे संजय दत्त को करनाल सीट से प्रत्याशी बनाने के पक्ष में हैं। संजय दत्त हरियाणा के कई जिलों से अच्छी तरह परिचित हैं।
चौटाला परिवार के करीबी
इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के साथ अभिनेता संजय दत्त का पारिवारिक संबंध है। अभय के चुनाव प्रचार के लिए संजय कई बार हरियाणा आ चुके हैं। अभय कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। फिल्म अभिनेता के अभय के बड़े भाई अजय चौटाला, भतीजे दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला के साथ भी मित्रता हैं।

अंतिम फैसला राज्य स्तरीय नेताओं से चर्चा के बाद
कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरड़े और केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में करनाल सीट पर संजय दत्त के नाम पर चर्चा हुई, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी के राज्य स्तरीय नेताओं से चर्चा के बाद होगा। गुरुग्राम लोकसभा सीट से पूर्व सांसद राज बब्बर के नाम पर चर्चा चल रही है।
संजय दत्त ब्राह्मण, माता मुस्लिम
सुनील दत्त का जन्म झेलम वेस्ट पंजाब (पाकिस्तान) में 1929 में हुआ था। बंटवारे के बाद उनका परिवार यमुनानगर के गांव मंडौली में आकर बस गया था। वह ब्राह्मण हैं और उनकी माता नरगिस मुस्लिम थी। बाद में उन्होंने हिंदू धर्म को अपना लिया था। नरगिस की मजार यमुनानगर के गांव मंडौली में बनी हुई है, जहां संजय दत्त और उनकी बहन प्रिया दत्त का परिवार समय-समय पर आता रहता है। उनके चाचा का परिवार आज भी यमुनानगर के गांव मंडौली में रहता है, जो कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की सीमा से सटा है।

