Breaking News

Breaking News : Kejrival की गिरफ्तारी से ED का Haryana के कदावर नेता को इशारा, पूर्व सीएम Bhupender Hooda पर मंडरा सकते हैं संकट के बादल

राजनीति

Breaking News : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा की राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का दौर शुरू हो चुका है। कयास लगाए जा रहे हैं कि केजरीवाल की गिरफ्तारी से केंद्रीय जांच एजेंसी (ईडी) का हरियाणा के कदावर नेता माने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सीधा इशारा है। चर्चा यहां तक है कि ईडी केजरीवाल के बाद अब हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर अपना शिकंजा कस सकती है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं।

बताया जा रहा है कि ईडी के पास भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ बड़े सबूत हैं। वह करीब 9 वर्षों से ईडी की कार्रवाई से बचते आ रहे हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भी अरविंद केजरीवाल की तरह अंजाम हो सकता है। माना जाता है कि हरियाणा में भाजपा को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही कांग्रेस के रूप में सीधी टक्कर दे सकते हैं। हालांकि वह अपने राजनीतिक पथ पर पूर्ण रूप से अग्रसर हैं। इसी कड़ी में कई बार उन्हें भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी करते भी देखा गया है। उनके इसी अंदाज से कहीं न कहीं भाजपा का शीर्ष नेतृत्व में खफा नजर आता है।

केजरीवाल हुड्डा 1

वहीं चर्चा है कि प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में भी कई बड़े घोटाले उजागर हुए हैं। जिन पर ईडी की पूरी नजर है। इतना ही नहीं, ईडी के पास भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ कई बड़े सबूत भी बताए जा रहे हैं, लेकिन हुड्डा करीब 9 साल से ईडी के शिकंजे से बचते नजर आ रहे हैं।

Whatsapp Channel Join

भूपेंद्र हुड्डा

चर्चा का दौर है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ईडी का हरियाणा के इस कदावर नेता को बड़े संकेत दिए जा रहे हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ईडी का अगला शिकंजा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा पर भी ईडी की कार्रवाई होती जा नजर आ रही है।

भूपेंद्र हुड्डा 1

गौरतलब है कि केंद्रीय जांच एजेंसी (ईडी) ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में वीरवार देर रात दो घंटे की पूछताछ के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सहित हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं ईडी ने केजरीवाल को दोपहर 2 बजे पीएमएलए कोर्ट में पेश किया था।

केजरी 0 1

राउज एवेन्यू कोर्ट में विशेष जस्टिस कावेरी बावेजा का कहना है कि केजरीवाल को 28 मार्च को दोपहर 2 बजे अदालत में पेश किया जाएगा। हालांकि केंद्रीय जांच एजेंसी ने कोर्ट से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की 10 दिन की हिरासत की मांग की थी। ईडी ने कहा था कि केजरीवाल मामले में शामिल पार्टी के नेताओं के साथ मुख्य साजिशकर्ता थे। ऐसे में उनसे पूछताछ करना काफी जरूरी है।

केजरी 2 1

साथ ही ईडी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार की आबकारी नीति तैयार करने और लागू करने में कथित भ्रष्टाचार और धनशोधन हुआ है। ईडी ने दावा किया था कि केजरीवाल ने दिल्ली का मुख्यमंत्री होने का लाभ उठाते हुए धन शोधन में आम आदमी पार्टी का सहयोग किया। केजरीवाल रिश्वत की मांग कर कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने में शामिल थे।

आप प्रदर्शन 5

बता दें कि इस मामले में आप नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं बीआरएस एमएलसी के कविता का परिवार उनसे मिलने के लिए ईडी कार्यालय पहुंचा था। 16 मार्च को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में के कविता की 23 मार्च तक ईडी को कस्टडी रिमांड दे दी थी।

केजरीवाल 13 4

अरविंद केजरीवाल के वकील मदन लाल ने बताया था कि ईडी 10 दिन की रिमांड मांग रही थी। उन्होंने कहा कि मनी ट्रेल का पता लगाने के लिए कस्टडी में जांच जरूरी है। सभी पहलुओं पर विचार करते हुए जज ने 6 दिन की कस्टडी रिमांड दी। 28 मार्च को दोबारा यहां पेश किया गया। ईडी ने तर्क दिया कि गोवा चुनाव के लिए इस्तेमाल किया गया पैसा गलत तरीके से कमाया गया था। उन्होंने कहा कि उनके पास कुछ गवाहों के बयान हैं, जो इस तथ्य को साबित करते हैं।

केजरी 4 1