Union Minister Dharmendra Pradhan

Haryana में 5 सीटें हारने के बाद BJP का केंद्रीय नेतृत्व सख्त, केंद्रीय मंत्री ने नई रणनीति की साफ

पंचकुला राजनीति

लोकसभा चुनाव(Lok Sabha elections) में हरियाणा(Haryana) में 5 सीटें हारने के बाद भाजपा(BJP) का केंद्रीय नेतृत्व सख्त हो गया है। विधानसभा चुनाव(Assembly elections) के लिए नियुक्त प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान(Union Minister Dharmendra Pradhan) ने पहली बैठक में ही मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री, विधायक और कार्यकर्ताओं को पार्टी की नई रणनीति साफ कर दी।

धर्मेंद्र प्रधान ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए लोकसभा चुनाव में हुई गलतियों को विधानसभा चुनाव में सुधारने की जरूरत है। जिन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है, वहां बड़े बदलाव किए जाएंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा केवल 44 विधानसभा क्षेत्रों में ही जीत पाई थी। सबसे चिंताजनक बात यह है कि हरियाणा के कुछ शहरी क्षेत्रों में भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। इनमें अंबाला सिटी, जगाधरी, रोहतक, आदमपुर, और सिरसा शहर जैसी सीटें शामिल हैं।

Union Minister Dharmendra Pradhan - 2

विधानसभा चुनाव में हरियाणा भाजपा ‘माइक्रो मैनेजमेंट’ के फॉर्मूले पर काम करेगी और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से संपर्क करेगी। यानी इस बार भाजपा हरियाणा जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। विपक्ष के लिए ऐसा चक्रव्यूह तैयार किया जाएगा, जिसे तोड़ना आसान नहीं होगा। भाजपा ने अपने पहले कार्यक्रम में ही संकेत दे दिए हैं कि इस बार किसी भी दूसरे दल के लिए भाजपा को टक्कर देना इतना आसान नहीं होगा। केंद्रीय नेताओं ने हर कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री के समान कहा है, जिससे स्पष्ट है कि इस बार विधानसभा चुनाव में हर कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी।

कार्यकर्ताओं को मिलेगा महत्व

रविवार को हरियाणा दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि नेता में जो भी कमी हो, वह कार्यकर्ता बताएंगे। कार्यकर्ताओं की फीडबैक के आधार पर उस कमी को ठीक किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर बड़ा बदलाव करने से भी भाजपा पीछे नहीं हटेगी। इसका सीधा मतलब यह है कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर चुकी है।

Union Minister Dharmendra Pradhan - 3

बड़े बदलाव की तैयारी

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में मिले फीडबैक के बाद हरियाणा भाजपा में बड़े बदलाव होने तय हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने कार्यकर्ताओं को यह संदेश भी दिया कि नेता में कोई कमी होने पर कार्यकर्ता ही उसकी जानकारी देंगे और उसे ठीक किया जाएगा। यह कदम कार्यकर्ताओं को महत्व देने का स्पष्ट संकेत है।

अन्य खबरें