Haryana Lok Sabha Elections 2024

Haryana Politics : हरियाणा में PM Modi के बाद अब भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda की बारी, सीएम और पूर्व सीएम के लिए पहुंचेंगे कर्ण नगरी

राजनीति करनाल

Haryana Politics : हरियाणा में जैसे-जैसे लोकसभा चुनावों की नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं, वैसे ही राजनीतिक पार्टियों के प्रचार से गति पकड़ ली है। लोकसभा चुनाव के तहत प्रदेश में 25 मई को मतदान होने जा रहा है। हरियाणा लोकसभा की सभी सीटों को फिर से कमल खिलाने के लिए भाजपा पूरा ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है। हाल ही शनिवार 18 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबाला और सोनीपत के गोहाना में प्रदेश के 5 जिलों के भाजपा लोकसभा प्रत्याशियों के लिए वोट डालने का आह्वान किया।

बताया जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस कड़ी को आगे बढ़ाते आज रविवार को जिला करनाल में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में शामिल होंगे। वह दोपहर करीब 1 बजे करनाल के प्रेम प्लाजा में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जिसमें प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहेंगे। बता दें कि इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के लिए वोट डालने की अपील करेंगे। करनाल लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधानसभा के उप चुनाव के चुनावी रण में उतरे हैं। जिनकी नैया का बेड़ा पार लगाने के लिए भाजपा अपने पूरे जतन कर रही है।

जेपी नड्डा 2

बता दें कि करनाल लोकसभा की सीट को लेकर भाजपा ज्यादा गंभीर दिखाई दे रही है, क्योंकि भाजपा के कई बड़े नेता और मंत्री अब तक हरियाणा पहुंच चुके हैं। इस सीट पर सीएम और पूर्व सीएम दोनों ही चुनावी रण में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंबाला से करनाल सीट पर सीएम सैनी और पूर्व सीएम खट्टर के लिए वोट मांगने के बाद अब जेपी नड्डा की बारी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं न कहीं करनाल लोकसभा सीट भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण बनी हुई है।

Whatsapp Channel Join

नड्डा 0

माना जा रहा है कि भाजपा किसी भी स्थिति में इस सीट को अपने हाथ में लेना चाहती है, इसलिए पूरी रणनीति के तहत इस सीट पर फोकस किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करीब दो माह पहले करनाल के घरौंडा में आयोजित रैली में शामिल होने के लिए पहुंचने वाले थे, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते वह इस रैली में शामिल नहीं हो सकें। अब भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा करनाल में आज होने वाले प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित करने पहुंच रहे हैं।

सीएम पूर्व सीएम

अन्य खबरें