Haryana में करीब दो महीने बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में हरियाणा में सभी पार्टियों की राजनीतिक तैयारियां भी जोरो-शोरो पर हैं। इसी कड़ी में चंडीगढ़ में इनेलो और बसपा की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। जिसमें बड़ा फैसला लिया गया। दरअसल, अभय चौटाला के कहने के अनुसार बता दें कि हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इनेलो और बसपा का गठबंधन का समझौता हुआ है। जानकारी के अनुसार बता दें कि 37 सीटों पर बसपा चुनाव लड़ेगी और 53 सीटों पर इनेलो द्वारा चुनाव लड़ा जाएगा।
इस गठबंधन के नेता अभय चौटाला होंगे। अभय चौटाला ने गठबंधन की घोषणा करते हुए कहा कि यह गठबंधन स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि लोगों की इच्छाओं के अनुसार किया गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने देश को लूटा है और वे गैर-बीजेपी, गैर-कांग्रेस गठबंधन बनाकर सरकार बनाएंगे। बसपा के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद ने कहा कि अगर सरकार बनती है, तो अभय चौटाला मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे।
यह तीसरी बार है जब इनेलो और बसपा हरियाणा में साथ आ रहे हैं। पहली बार दोनों दलों का गठबंधन 1996 के लोकसभा चुनाव में हुआ था, जिसमें इनेलो ने सात और बसपा ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था। दूसरी बार 2018 में दोनों दलों ने गठबंधन किया था, लेकिन यह विधानसभा चुनाव से पहले ही टूट गया था। इस बार, दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनाने की कोशिश करेंगे।