Bhupesh Baghel attacks PM Modi

भूपेश बघेल का PM Modi पर जुबानी हमला, बोले- प्रधानमंत्री चुवानों के दौरान निहायत ही बाजारू भाषा…

राजनीति चंडीगढ़ विधानसभा चुनाव हरियाणा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंडीगढ़ में PM Modi पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि मोदी की सोच चुनावों के दौरान बहुत बुरी तरह गिर जाती है और उनकी भाषा उनके पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है।

भूपेश बघेल ने हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री चुनावों के दौरान निहायत ही बाजारू भाषा का प्रयोग करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी कभी मुसलमानों को निशाना बनाते हैं तो कभी सफेद झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास करते हैं।

भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल

भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री का राज्य चुनावों में अत्यधिक प्रचार करना शोभा नहीं देता है, और उन्हें ‘कार्य मंत्री’ के बजाय ‘प्रचार मंत्री’ अधिक कहा जा सकता है। हरियाणा के चुनावों की अहमियत को दर्शाते हुए उन्होंने कहा कि आज देश की नजरें हरियाणा पर टिकी हैं, क्योंकि ये चुनाव हमेशा देश के चुनावों को नई दिशा देते हैं।

Whatsapp Channel Join

खट्टर सरकार की नाकामी

भूपेश बघेल ने हरियाणा की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि साढ़े नौ साल के शासन के बाद मनोहर लाल खट्टर को कुर्सी से हटाना यह दर्शाता है कि भाजपा को यहां अपनी हार साफ नजर आ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 6 महीने में विधानसभा का एक सत्र भी नहीं बुलाया है, जो कि देश के इतिहास में पहली बार हो रहा है।

किसानों और जवानों की नाराजगी

कांग्रेस नेता ने किसानों और जवानों के प्रति भाजपा की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलनों के कारण मोदी सरकार को तीन काले कृषि कानून वापस लेने पड़े थे। बघेल ने कंगना रनौत के बयान पर भी चिंता जताई और कहा कि इस पर न तो प्रधानमंत्री मोदी, न अमित शाह और न ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोई स्पष्टीकरण दिया है।

जवानों और पहलवानों का अपमान

भूपेश बघेल ने हरियाणा के जवानों की शहादत की सराहना की, लेकिन आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने उन्हें अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग अपनी महिला पहलवानों के अपमान का बदला लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह और हरियाणा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी केवल ढींगरा समेत कई अन्य नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

अन्य खबरें