Bhupendra Hooda reached Delhi

4 सांसदों के साथ दिल्ली पहुंचे Bhupendra Hooda, नहीं पहुंची Shailja, 46 विधानसभाओं में बनाई बढ़त

राजनीति हरियाणा

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने 10 में से 5 लोकसभा सीटें जीत ली हैं। इस सफलता के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा(Bhupendra Hooda) दिल्ली पहुंच गए हैं। उनके साथ चार विजयी सांसद-रोहतक से दीपेंद्र सिंह हुड्डा, अंबाला से वरुण चौधरी, सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी और हिसार से जय प्रकाश उर्फ ​​जेपी भी दिल्ली में हैं।

बता दें कि सिरसा से जीतीं कुमारी शैलजा((Shailja) कार्यक्रम से दूर रहीं। दिल्ली पहुंचने के बाद पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहा है। वे 0 सीटों से 5 सीटों पर पहुंच गए हैं, जबकि भाजपा 10 से घटकर 5 सीटों पर आ गई है। कांग्रेस का वोट प्रतिशत भी करीब 18% बढ़ा है। राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 46 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त हासिल की है। हुड्डा ने कहा कि भाजपा अब अपनी जमीन खो चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दे लोगों को परेशान कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद अब कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है।

Bhupendra Hooda reached Delhi - 2

हुड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर विधानसभा क्षेत्र में जाएगी और लोगों को भाजपा सरकार के कारनामों के बारे में बताएगी। साथ ही हरियाणा के लिए कांग्रेस की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में 70% से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि इसका ट्रेलर लोग लोकसभा चुनाव में देख चुके हैं।

Whatsapp Channel Join

भाजपा सरकार अब अल्पमत में

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने बताया कि हरियाणा में भाजपा सरकार अब अल्पमत में है। कांग्रेस ने इस संबंध में राज्यपाल को पत्र लिखा है। अन्य विपक्षी दलों ने भी राज्यपाल को पत्र लिखा है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।उदयभान ने बताया कि 10 जून को चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में पार्टी के सभी 29 विधायक भाग लेंगे। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा होगी।

और भी पढे़