Kanwarjit Singh Chahal

Sirsa में भाजपा को बड़ा झटका, कंवरजीत सिंह चहल कांग्रेस में शामिल

राजनीति विधानसभा चुनाव सिरसा हरियाणा

भाजपा को Sirsa में बड़ा झटका तब लगा जब भाजपा के जिला सचिव एवं किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष कंवरजीत सिंह चहल एडवोकेट ने अपने साथियों सहित कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया।

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कंवरजीत सिंह चहल और उनके साथियों का कांग्रेस में स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी का पटका पहनाया। उन्होंने कहा कि कंवरजीत सिंह चहल के कांग्रेस में आने से पार्टी और मजबूत होगी और इससे कांग्रेस उम्मीदवारों को चुनाव में निश्चित रुप से लाभ मिलेगा।

कई अन्य नेता भी शामिल

कंवरजीत सिंह चहल के साथ भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री महेंद्रपाल कंबोज, एडवोकेट राजकरण सिंह, सुरजीत सिंह बेदी, जगतार सिंह बराड़, सूरज कंबोज, मनदीप सिंह, और जगसीर सिंह सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें