Political uproar in Delhi

Delhi में सियासी बवाल : सड़कों पर उतरी BJP-AAP, ED की गिरफ्त में दिल्ली सरकार का दूसरा आदेश, PM आवास घेरने की तैयारी और Kejriwal के इस्तीफे की मांग

राजनीति

Delhi की सड़कों पर सियासी बवाल मचा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन जारी है।

बताया जा रहा है कि आप कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास का घेराव करेंगे। जिसके चलते पीएम आवास के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है। उधर ईडी की गिरफ्त में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दूसरा आदेश जारी किया है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ईडी की गिरफ्त में दूसरा सरकारी आदेश जारी किया है।

आप 12

आप मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना है कि केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्रालय को निर्देश दिए हैं कि मोहल्ला क्लीनिक में गरीबों के लिए दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। लोगों को मुफ्त जांच और दवाई उपलब्ध कराई जाए। आप पार्टी लोगों की सेवा के लिए तत्पर है। इससे पहले केजरीवाल ने 24 मार्च को जल मंत्रालय के नाम पहला सरकारी आदेश जारी किया था।

Whatsapp Channel Join

आप 13

उन्होंने जल मंत्री आतिशी को निर्देश दिया था कि दिल्ली में जहां भी पानी की कमी है, वहां टैंकरों का इंतजाम किया जाए। उन्होंने कोर्ट में पेशी के दौरान कहा था कि वह इस्तीफा नहीं देंगे, जरूरत पड़ी तो जेल से सरकार चलाएंगे। इससे पहले इस बात की पुष्टि आप मंत्री आतिशी ने भी की थी।

भाजपा 2

गौरतलब है कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने गत वीरवार देर रात दो घंटे की पूछताछ के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सहित हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं ईडी ने केजरीवाल को दोपहर 2 बजे पीएमएलए कोर्ट में पेश किया था। राउज एवेन्यू कोर्ट में विशेष जस्टिस कावेरी बावेजा ने कहा था कि केजरीवाल को 28 मार्च को दोपहर 2 बजे अदालत में पेश किया जाएगा। हालांकि केंद्रीय जांच एजेंसी ने कोर्ट से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की 10 दिन की हिरासत की मांग की थी। ईडी ने कहा था कि केजरीवाल मामले में शामिल पार्टी के नेताओं के साथ मुख्य साजिशकर्ता थे। ऐसे में उनसे पूछताछ करना काफी जरूरी है।

केजरी 2 2

साथ ही ईडी ने आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार की आबकारी नीति तैयार करने और लागू करने में कथित भ्रष्टाचार और धनशोधन हुआ है। ईडी ने दावा किया था कि केजरीवाल ने दिल्ली का मुख्यमंत्री होने का लाभ उठाते हुए धन शोधन में आम आदमी पार्टी का सहयोग किया। केजरीवाल रिश्वत की मांग कर कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने में शामिल थे। बता दें कि मामले में आप नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह न्यायिक हिरासत में हैं।

आप 15

वहीं आम आदमी पार्टी के नेताओं और विधायकों ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हैशटैग अभियान “आईस्टैंडविथकेजरीवाल” और “इंडियाविथकेजरीवाल” शुरू किया था। अरविंद केजरीवाल के वकील मदन लाल ने कहा कि ईडी 10 दिन की रिमांड मांग रही थी। उन्होंने कहा कि मनी ट्रेल का पता लगाने के लिए कस्टडी में जांच जरूरी है। सभी पहलुओं पर विचार करते हुए जज ने 6 दिन की कस्टडी रिमांड दी। 28 मार्च को दोबारा यहां पेश किया जाएगा। ईडी ने तर्क दिया था कि गोवा चुनाव के लिए इस्तेमाल किया गया पैसा गलत तरीके से कमाया गया। उन्होंने कहा कि उनके पास कुछ गवाहों के बयान हैं, जो इस तथ्य को साबित करते हैं।

आप 16