प्रदेश की महत्वपूर्ण उचाना कला विधानसभा सीट से BJP के प्रत्याशी देवेंद्र अत्री ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और पूर्व सांसद अशोक तंवर भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कहा कि उचाना कला सीट पर भाजपा की जीत बड़े अंतर से होगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि देवेंद्र अत्री उचाना की धरती पर भाजपा का कमल खिलाएंगे और एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे।
बडोली ने कहा कि उचाना में हमेशा दो परिवारों के बीच चुनावी लड़ाई रही है, लेकिन इस बार भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र अत्री जनता के सेवक के रूप में चुनाव में उतरे हैं। उन्होंने भाजपा के अनुशासन और संगठन की भी सराहना की और कहा कि पार्टी में कोई कार्यकर्ता नाराज नहीं है। मोहनलाल बडोली ने दावा किया कि भाजपा प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।