Add a subheading 4

BJP ने हरियाणा के 2 नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी, मनोहर लाल खट्टर को बिहार भेजा गया, संजय भाटिया को जम्मू-कश्मीर

राजनीति जम्मू कश्मीर हरियाणा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन चुनावों को लेकर बड़ी रणनीति बनाई है, जिसमें हरियाणा के दो नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बिहार में संगठन चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया को जम्मू-कश्मीर में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

पार्टी ने देशभर के 29 राज्यों में संगठनात्मक चुनावों को सफलतापूर्वक और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए अलग-अलग राज्यों में चुनाव अधिकारी नियुक्त किए हैं। इन नियुक्तियों में हरियाणा के नेताओं की भूमिका को खासा महत्व दिया गया है। दिलचस्प यह है कि हरियाणा में संगठन का चुनाव कराने की जिम्मेदारी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को सौंपी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत व पारदर्शी बनाना है।

WhatsApp Image 2025 01 03 at 9.22.20 AM

भाजपा द्वारा जारी सूची में कुल 29 राज्यों के लिए चुनाव अधिकारियों की घोषणा की गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता इसे आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करने और संगठन की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम मान रहे हैं। अब देखना यह होगा कि ये नेता अपनी जिम्मेदारियों को कितनी कुशलता से निभाते हैं।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें