Nayab Singh Saini

Karnal पहुंचेंगे सीएम सैनी, जन आशीर्वाद रैली को करेंगे संबोधित

राजनीति करनाल विधानसभा चुनाव

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज Karnal जिले के तरावड़ी स्थित अनाज मंडी में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करेंगे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हो रही इस रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रैली स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

यह रैली भाजपा की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा मानी जा रही है, जिसका उद्देश्य जनता से समर्थन प्राप्त करना और चुनावों में भाजपा की स्थिति को मजबूत करना है। भाजपा के जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर गया है और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

भाजपा ने किए हैं निष्पक्षता से काम

राणा ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में निष्पक्षता से कार्य किए हैं, जिसके चलते राज्य ने प्रगति की है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की नीतियों के कारण हरियाणा ने हर क्षेत्र में नए विकास के मानक स्थापित किए हैं। रैली के माध्यम से भाजपा जनता को अपने कार्यों और विकास के संदेश को आगे बढ़ाना चाहती है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें