Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Elections 2024 : हरियाणा में BSP ने 5 लोकसभा सीटों पर उतारे प्रत्याशी, Karnal में पूर्व सीएम Manohar Lal को टक्कर देंगे इंद्रजीत, राजेश, उमेश और किशन सिंह को मौका

राजनीति

Lok Sabha Elections 2024 : हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी भी मैदान में आ चुकी है। बहुजन समाज पार्टी ने 5 सीटों पर अपने प्रत्याशी के रूप में चुनावी योद्धाओं को उतार दिया है। फिलहाल बसपा ने 5 सीटों पर उम्मीवारों के नाम की घोषणा की है। इन सीटों में जिला रोहतक, फरीदाबाद, सोनीपत, हिसार और करनाल शामिल है। इसके अलावा शेष 5 सीटों पर जल्द ही प्रत्याशियों के नाम उजागर करने की बात कहीं है।

बता दें कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती के निर्देशानुसार हरियाणा में लोकसभा की 5 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। इनमें रोहतक लोकसभा सीट पर राजेश बैरागी, फरीदाबाद सीट पर किशन सिंह ठाकुर, सोनीपत में उमेश गहलावत, हिसार में देशराज प्रजापति और करनाल लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ सरदार इंद्रजीत सिंह को चुनावी रण में उतारा गया है। वहीं पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रदेश की 5 अन्य लोकसभा सीटों पर जल्द ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

मायावती 4