CM Naib Saini and former CM Manohar Lal

Haryana News : सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल पंचकूला पहुंचे, लोकसभा चुनाव को लेकर करेंगे समीक्षा

राजनीति पंचकुला

Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय पंचकमल में पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भाजपा पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।

बैठक में लोकसभा में हुए मतदान की समीक्षा भी की जाएगी। इस दौरान भाजपा सरकार पर गहराते अल्पमत के संकट पर भी चर्चा की जाएगी। बता दें कि हरियाणा में गुरुग्राम के निर्दलीय विधायक के निधन से भाजपा सरकार पर अल्पमत का संकट गहरा गया है। गुरुग्राम की बादशाहपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का 25 मई को निधन हो गया।

भाजपा बैठक

हरियाणा विधानसभा में मौजूदा वक्त में कुल बहुमत का आंकड़ा 44 का है, लेकिन भाजपा सरकार के पास अब 42 ही विधायकों का समर्थन बचा है। ऐसे में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भाजपा पदाधिकारियों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। इस दौरान बैठक में लोकसभा चुनाव संचालन समिति के प्रमुख सुभाष बराला, भाजपा संगठन मंत्री सहित सभी लोकसभा प्रत्याशी मौजूद हैं।

Whatsapp Channel Join

सीएम स्वागत

अन्य खबरें