CM Yogi

Haryana Politics : चंडीगढ़ में CM Yogi की हुंकार, बोलें अगर दंगे हुए तो टांग दूंगा उल्टा, कांग्रेस के अंदर घुसी औरंगजेब की आत्मा

राजनीति पंचकुला

Haryana Politics : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस राम विरोधी है। हम तो कांग्रेस को कहते हैं कि इटली में ही राम मंदिर बना लो। कांग्रेस विनाशकाले विपरीत बुद्धि की दिशा में जा रही है। इनके सहयोगी दल भी राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते थे कि अगर राम मंदिर बना तो दंगे हो जाएंगे, लेकिन मैंने कहा कि अगर दंगे हुए तो उल्टा टांग दूंगा। अब तो उत्तर प्रदेश में लोगों ने सड़कों पर नमाज पढ़ना भी बंद कर दिया है। मस्जिदों से लाउडस्पीकर भी उतरने शुरू हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री योगी सोमवार को चंडीगढ़ के मलोया स्थित सरकारी स्कूल के पास खाली मैदान में आयोजित विजय शंखनाद रैली में भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के लिए प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान समर्थकों ने बुलडोजर बाबा की जय के नारे लगाए। रैली में मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश और समाज को बांटने का काम किया है। अब इनकी नजर लोगों की प्रॉपर्टी पर पड़ गई है। यह प्रॉपर्टी में से आधा हिस्सा लेकर मुसलमानों को देना चाहते हैं। बता दें कि जहां लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए वोटिंग जारी है।

देश में स‍ियासी माहौल गर्म है। लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीति‍क दलों के द‍िग्‍गज नेता ताबड़तोड़ रैल‍ियां और जनसभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंडीगढ़ में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए निशाना साधा। योगी ने कहा कि जब हम 400 की बात करते हैं तो कांग्रेस को चक्कर आने लगता है, क्योंकि कांग्रेस खुद 400 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रही है। गौरतलब है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में इस बार 400 पार का नारा दिया है।

Whatsapp Channel Join

सीएम योगी 1

जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज पांचवें चरण का चुनाव चल रहा है, लेकिन मैं निश्चित होकर चंडीगढ़ में हूं, क्योंकि पूरे देश में यह माहौल है कि प्रधानमंत्री मोदी फिर आएंगे। उन्होंने कहा कि जनता कहती है कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे और जो राम का नहीं, किसी काम का नहीं। योगी ने कहा कि जब भी देश पर कोई संकट आता है तो सबसे पहले राहुल गांधी देश को छोड़कर जाते हैं। हालांकि इन्होंने हमेशा संकट ही देश को दिया है, चाहें वह नक्सल संकट हो या आतंकवाद हो।

विजय शंखनाद रैली

कांग्रेस वालों को बताया उड़नखटोला

सीएम योगी ने कहा कि देश में जब कारोना का संकट आया तो कभी राहुल उत्तर प्रदेश नहीं आए, बल्कि हम लोगों के बीच में काम करते रहे। राहुल गांधी और मनीष तिवारी इस दौरान कभी नहीं आए होंगे। सब उड़नखटोला हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में देश का सम्मान बढ़ाया है। पहले आतंकी हमले होते थे। मैं सांसद था तो कांग्रेस कहती थी कि सीमा पर हुआ है, लेकिन अब जब पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान सबसे पहले सफाई देता है कि इसमें मेरा हाथ नहीं है। योगी ने कहा कि विकास पूरे जोर पर है। एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं, एम्स बन रहे हैं। पहले लोग भूख से मरते थे, लेकिन अब 80 करोड़ लोगों को भोजन दिया जा रहा है। कांग्रेस कहती थी कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुस्लिमों का है, तो हिंदू कहां जाएंगे? कांग्रेस और आप का गठबंधन का मतलब लूट का गठबंधन है।

सीएम योगी 2

पंजाब में सीना तानकर चलता है माफिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पंजाब में माफिया सीना तानकर चलता है, लेकिन उत्तर प्रदेश में माफिया की क्या हालत की है, यह सब जानते हैं। कांग्रेस की नजर अब आपकी संपत्ति पर है। आपका पैसा लेकर मुसलमानों को दे देंगे। औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह हर रोज 5 घरों से संपर्क साधे। 10 दिन तक मेहनत करें। मंच पर भाजपा उम्मीदवार के साथ सांसद किरण खेर भी मौजूद हैं।

सीएम योगी 0

पीएम मोदी, गडकरी और अनुराग पहुंच सकते हैं चंडीगढ़

इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा ने बताया कि गर्मी को देखते हुए जनसभा स्थल पर जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। बता दें कि इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसभा हो चुकी है। योगी के बाद 22 मई को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी चुनाव प्रचार के लिए चंडीगढ़ पहुंचेंगे। फिर अनुराग ठाकुर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी चंडीगढ़ पहुंचने की संभावना है।

सीएम योगी 1 1

योगी की रैली से पहले आप को झटका

वहीं चंडीगढ़ में योगी की रैली से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के बेटे विक्रम धवन ने पार्टी छोड़ को अलविदा कह दिया है। वह आज योगी के नेतृत्व में भाजपा का दामन करवाएंगे। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने हाल ही में विक्रम धवन को कोऑर्डिनेटर भी बनाया था। उन्हें 7 वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जहां पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साझा उम्मीदवार मनीष तिवारी के कार्यक्रम होने थे। हालांकि वह पार्टी के कई नेताओं से नाराज चल रहे थे। बीते दिनों भी उन्हें मनाने की काफी कोशिश हुई, लेकिन वह पार्टी के कुछ नेताओं से इतने ज्यादा नाराज है कि उन्होंने पार्टी को छोड़ना ही बेहतर समझा।

अन्य खबरें