लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव आचार संहिता और कांग्रेस पार्टियों की तैयारियां के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने अशोक तंवर को आड़े हाथों लिया है। कल अशोक तंवर ने रोहतक में कांग्रेस पर बूथ कैप्चरिंग और लठ परंपरा और मान सम्मान कांग्रेस में नहीं होने का आरोप लगाया था।
आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान रोहतक पहुंचे थे, इसी दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए यह बातें कही। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अशोक तंवर एक हताश आत्मा है। बताए कांग्रेस ने उन्हें सांसद नही बनाया, कांग्रेस ने ही जब उनका कोई संगठन नही था, तब प्रदेश अध्यक्ष बनाया। कांग्रेस को छोड़ कर अपनी पार्टी बनाई, उसके बाद वे तृणमूल कांग्रेस में गए, फिर आप में गए, लेकिन उसको जाने की जल्दी बहुत थी। अब बीजेपी में पता नही कितने दिन वह बीजेपी में टिकेगा। कांग्रेस पार्टी का लगातार कुनबा बढ़ रहा है।

बृजेंद्र सिंह बीजेपी के मौजूदा सांसद कांग्रेस में आए है, जब बिरेंद्र सिंह कांग्रेस में आएंगे, आपको पता चल जाएगा। कांग्रेस पार्टी दस की दस सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट पर बोले यह पार्टी की स्क्रनिंग कमेटी फिर सीसीआई में जाएगा, उसके बाद ही एक रणनीति के तहत नामों की घोषणा की जाएगी। रोहतक लोकसभा से बीजेपी को उम्मीदार तय नहीं होने पर भी कहा किस प्रकार से बीजेपी में हताश है, उन्हें उम्मीदवार ही नही मिल रहे है।

