Haryana Lok Sabha Elections 2024

Haryana Lok Sabha Elections 2024 : दीपेंद्र हुड्‌डा ने नामांकन से पूर्व परिवार के साथ किया हवन, 5वीं बार चुनावी रण में उतरने को तैयार

राजनीति रोहतक

Haryana Lok Sabha Elections 2024 : हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले अपने आवास पर हवन- पूजन कराया। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी के साथ हवन में आहुति डाली। इस दौरान उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और माता आशा हुड्‌डा भी मौजूद रही।

बताया जा रहा है कि इसके बाद वह रोहतक लोकसभा सीट पर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जनसभा भी होगी। दीपेंद्र हुड्‌डा के साथ उनके पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा सहित अन्य नेता नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे। बता दें कि रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्‌डा अब तक 4 बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इनमें वह 3 बार चुनाव जीतकर संसद पहुंचे, जबकि 2019 लोकसभा चुनाव में उन्हें कड़े मुकाबले में भाजपा के डॉ. अरविंद शर्मा से शिकस्त खानी पड़ी। इसके बाद उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया गया। अब दीपेंद्र 5वीं बार लोकसभा के चुनाव रण में उतरने जा रहे हैं।

हवन 1 1

बताया जा रहा है कि रोहतक लोकसभा के लिए शुक्रवार तक कुल 14 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। रोहतक लोकसभा के रिटर्निंग अधिकारी अजय कुमार के अनुसार रोहतक लोकसभा सीट के लिए 11 उम्मीदवारों ने 14 नामांकन पत्र दाखिल किए गए है। छठें चरण के चुनाव कार्यक्रम के तहत 6 मई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। भाजपा के अरविंद शर्मा भी नामांकन पत्र जमा कर चुके हैं। 5 मई रविवार को राजपत्रित अवकाश होने के कारण नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक ही दाखिल किए जा सकेंगे। वहीं 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 9 मई तक नामांकन पत्र वापस ले सकते है।

Whatsapp Channel Join

हवन 1

गौरतलब है कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्म 4 जनवरी 1978 को हुआ। वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से 4 बार के सांसद हैं। उन्होंने जिला रोहतक लोकसभा में वर्ष 2005 से 2019 के बीच 3 बार संसद सदस्य के रूप में कार्य किया। इसके अलावा वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था कांग्रेस कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य भी हैं। बता दें कि वर्ष 2005 में राजनीति में प्रवेश के समय दीपेंद्र हुड्डा सबसे कम उम्र के सांसद बने थे।

इसके अलावा वर्ष 2020 में राज्यसभा सदस्य के लिए चुने गए। इससे पहले वह 3 बार रोहतक से लोकसभा के लिए चुने गए थे। इसके अलावा 16वीं लोकसभा के दौरान वह संसद में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचेतक थे। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान परिषद के निर्वाचित बोर्ड सदस्य के रूप में विभिन्न क्षमताओं में कई अन्य वैधानिक और संसदीय निकायों में भी कार्य किया। ऊर्जा पर संसदीय स्थायी समिति के सदस्य के रूप में, सांसदों के भारत-ब्रिटेन मंच के अध्यक्ष के रूप में। अतीत में दीपेंद्र हुड्डा वित्त, विदेश मामले, कृषि और मानव संसाधन विकास की संसदीय स्थायी समितियों के सदस्य भी रहे हैं।

अन्य खबरें