मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में भीजपा सांसद Dilip Ghosh के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह घटनाक्रम घोष द्वारा बुधवार को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने के कुछ घंटों बाद सामने आया। इधर चुनाव आयोग ने दिलीप घोष को उनकी टिप्पणियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 29 मार्च तक जवाब देने को कहा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष को तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमों ममता बनर्जी की पारिवारिक पृष्ठभूमि पर टिप्पणी करते हुए सुना गया है।
दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर टिप्पणी करते हुए कहा था, जब दीदी गोवा जाती है, तो गोवा की बेटी बन जाती , त्रिपुरा में कहती है, कि मैं त्रिपुरा का बेटी हूं, तय ककरें कि आपका पिता कौन है। ये ठीक बात नहीं है। दिलीप घोष की टिप्पणी 2021 के बंगाव विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के चुनावी नारे बांग्ला निजेर मेयेकेई चाये बंगाल को अपनी बेटी चाहिए के संदर्ब में थी। तृणमूल कांग्रेस ने दिलीप घोष की टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। चुनाव आयोग ने बीजेपी नेता की टिप्पणी को अपमानजनक करार दिया और प्रथम दृष्टया आद्रश आचार संहिता का उल्लंघन माना।
