Haryana Lok Sabha Election 2024

Haryana Politics : रोहतक में पूर्व सीएम और सांसद डॉ. शर्मा का हुड्डा पिता-पुत्र पर कटाक्ष, बोलें गम कम करने के लिए सिर्फ 1 सीट पर चुनाव लड़ रहे भूपेंद्र सिंह

राजनीति रोहतक

Haryana Politics : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को रोहतक की धरती पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर कटाक्ष करते दिखाई दी। मनोहर लाल ने कहा कि हार के दुख को कम करने के लिए हुड्डा एक सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने हुड्डा पिता-पुत्र पर निशान साधते हुए कहा कि पिछली बार वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में दोनों पिता-पुत्र को हार का सामना करना पड़ा था। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रोहतक के कलानौर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहीं।

विजय संकल्प रैली में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान मनोहर लाल और रोहतक लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा कांग्रेस पर जमकर हमला किया। मनोहर लाल ने कहा कि पिछली बार भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों की हार को भूलकर केवल दो लोकसभा सीटों की हार का ही दुख हुआ था। इस बार वह अपने दुख को कम करने के लिए केवल एक सीट पर ही चुनाव लड़ रहे हैं, ताकि एक ही सीट पर हारने का दुख हो। वहीं रोहतक से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा ने रैली के दौरान कांग्रेस और हुड्डा पिता-पुत्र पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव जीतना नहीं चाहते, केवल हथियाना चाहते हैं। उनका गलत इस्तेमाल करने का इरादा है, इसलिए वह चुनाव जीतने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं।

सांसद शर्मा

इस दौरान मनोहर लाल ने कहा कि इस बार चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस हर हथकंडे को अपनाएगी। कांग्रेस साम-दाम-दंड भेद का प्रयोग करके हर हाल में जीत हासिल करना चाहती है, लेकिन भाजपा उनके किसी भी हाथकंडे को सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि कुछ बूथ ऐसे होते हैं, जहां दबंगई रहते हैं। हमने उन बूथों को चिन्हित करके चुनाव आयोग को बता दिया है। किसी भी बूथ पर फर्जी वोटिंग नहीं हो पाएगी, इसके लिए पूरे प्रयास रहेंगे। कांग्रेस के लोग पैसा खर्च करते हैं और अफवाहें फैलाते हैं। बिना सिर पैर की अफवाहें फैलाकर वोट हासिल करना चाहते हैं।

Whatsapp Channel Join

रोहतक रैली

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा सरकार के अल्पमत में होने के चलते विधायकों की खरीद-फिरोख्त होने के सवाल पर कहा कि भाजपा खरीद फिरोख्त नहीं करती। खरीद फिरोत तो कांग्रेस को करनी पड़ेगी। उनके संपर्क में जजपा और कांग्रेस के जो लोग हैं, वह अलग ही कारण से हैं। मनोहर लाल ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपने 30 विधायकों तक के हस्ताक्षर करके गवर्नर को नहीं सौंप पाई। यहां तक कि नेता प्रतिपक्ष ने भी हस्ताक्षर नहीं किए। नेता प्रतिपक्ष ने अपने कार्यालय के कर्मचारी के नाम से गवर्नर को पत्र लिखा है। कर्मचारी फ्लोर टेस्ट करवाएंगे या नेता। अगर वह अपने 30 विधायकों के हस्ताक्षर करके गवर्नर को सौंपते तो इसका अलग ही वजन बढ़ता।

अन्य खबरें