Rohtak Lok Sabha Elections 2024

Haryana Politics : पूर्व सीएम Bhupender Hooda और कांग्रेस प्रत्याशी Deepender Hooda ने हरियाणा सरकार पर साधा निशाना

राजनीति रोहतक

Haryana Politics : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुस्लिम वाले बयान पर जवाब देते हुए कहा कि वह हिंदू हैं, लेकिन सभी धर्म का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सभी धर्म के लोग हैं, इसलिए कांग्रेस सभी धर्मो का सम्मान करती है। साथ ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने देश के लिए आजादी की लड़ाई लड़ी और विकास कार्य किए। यही विजन लेकर पार्टी जनता के बीच में जाएगी और इस बार भाजपा को क्लीन स्वीप करेगी।

राजस्थान में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि कांग्रेस गरीब और महिलाओं का सोना छीनकर घुसपैठयों को देना चाहती है। इसी सवाल पर अब हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के रोहतक लोकसभा प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा की प्रतिक्रिया सामने आई है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा दोनों एक निजी बैंक्विट हॉल में लोगों से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि तीन चरणों के मतदान के बाद भाजपा के नेता घबरा गए हैं और बेतुके बयान देने पर जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए गुरुग्राम और नोएडा की तर्ज पर रोहतक में भी विकास कार्य करवाए जाएंगे। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मेरे द्वारा किए विकास कार्यों और आचरण को देखकर ही जनता हमें वोट दें।

भूपेंद्र हुड्डा 3

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में सभी धर्म के लोग हैं, इसलिए वह सभी धर्म का सम्मान करते हैं। वह खुद हिंदू परिवार से है, लेकिन वह सभी वर्गों का सम्मान करने वाले नेता है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने देश को आजाद करने में लड़ाई लड़ी है और अहम भूमिका अदा की है, इसलिए वह लोगों के बीच में जाएंगे। इसी विजन को लेकर जनता से वोट की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा और बेरोजगार होते जा रहे हैं, जबकि अकेले हरियाणा प्रदेश में 2 लाख पद खाली पड़े हैं, जिन्हें सरकार भरने का काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नकली नौकरियां बांटने और स्कूलों को बंद करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर प्रदेश में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा।

Whatsapp Channel Join

दीपेंद्र हुड्डा

वहीं रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोग मेरे द्वारा किए गए विकास कार्य और मेरे आचरण को देखते हुए मुझे वोट करें। उन्होंने कहा कि पिछले चरणों में हुए मतदान में स्पष्ट हो गया है कि भाजपा सत्ता से बाहर जा रही है। जिसके चलते वह बेतुके बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोहतक में भी गुरुग्राम और नोएडा की तर्ज पर भी खास कार्य होंगे, ताकि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके। इस दौरान दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दो दिन पहले रोहतक में आए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा उन पर निशाना साधने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री नायब सैनी हम पर निशाना साधने की बजाय भाजपा द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताएं।

अन्य खबरें