Anil Vij gives advice to Delhi CM Kejriwal,

Haryana के पूर्व गृह मंत्री Anil Vij ने दिल्ली CM Kejriwal को दे डाली नसीहत, नैतिकता के आधार पर दें Resign

राजनीति

Haryana के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज(Anil Vij) ने कहा कि संविधान बनते समय किसी ने यह सोचा नहीं था कि कोई चुने गए मुख्यमंत्री को जेल भेजा जाएगा, इसलिए संविधान में उनके बारे में कुछ लिखा नहीं गया था, लेकिन नैतिकता के आधार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Delhi CM Kejriwal) को त्यागपत्र(Resign) दे देना चाहिए।

अनिल विज ने कहा कि जब उनके अन्य मंत्रियों ने त्यागपत्र दिए, तो क्या केजरीवाल के लिए अलग नियम हैं? वे भी नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देना चाहिए। विज ने दिल्ली के मंत्री राजकुमार पर भी आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने पर तंज कसते हुए कहा कि अब सभी जाएंगे, बिछड़े हुए सभी बारी-बारी। आम आदमी पार्टी झूठ के सहारे बनाई गई थी, जो अब टूट रही है। विज ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जगह-जगह गुंडागर्दी होती है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हम खून बहाने के लिए तैयार हैं, लेकिन देश के लिए अत्याचार नहीं सहेंगे।

Anil Vij gives advice to Delhi CM Kejriwal, -2

इस पर विज ने कहा कि ठीक है, लेकिन उन्हें बंगाल में अत्याचार रोकने की जिम्मेदारी है। विज ने कहा कि मोदी ने कोई काम नहीं किया, जो सलाखों के पीछे जाएगा। वे भी कहते हैं कि इंडिया गठबंधन नहीं जीतेगा। राहुल गांधी ने कहा कि झूठ की बौछारों से इतिहास नहीं बदलता। विज ने कहा कि मोदी ने जो कहा, वह किया। उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाया, राम मंदिर बनाया और तारीखें भी बताईं।

Whatsapp Channel Join