Avtar Singh Bhadana

Haryana News : राजनीतिक दल बदलने के माहिर पूर्व सांसद ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ, जानिए अवतार भड़ाना का राजनीतिक करियर

राजनीति फरीदाबाद

Haryana News : लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की राजनीति में उथल-पथल का दौर जारी है। जहां एक दिन पहले जननायक जनता पार्टी के 2 बागी विधायकों पर कार्रवाई की बात सामने आई थी, वहीं शनिवार को कई दलों में रह चुके 4 बार के सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया है। अवतार सिंह भड़ाना के कांग्रेस में शामिल होने से फरीदाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र प्रताप सिंह को फायदा मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने ठीक चुनाव के बीच कांग्रेस में अपनी एंट्री की है।

बता दें कि भड़ाना वर्ष 1991 में फरीदाबाद सीट से कांग्रेस की टिकट पर पहली बार सांसद बने थे। हरियाणा में शनिवार को जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबाला और सोनीपत में भाजपा के लिए लोगों को वोटिंग के लिए प्रेरित कर रहे थे। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कैथल में लोगों में इंडिया गठबंधन के प्रति जागरूक कर रहे थे। उधर हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की राजनीति में सक्रिय रहे फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने चुपके से कांग्रेस में अपनी एंट्री मारी है।

भड़ाना

हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने नई दिल्ली में अवतार भड़ाना को कांग्रेस में शामिल किया। इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें