CM Saini

हरियाणा विधानसभा भंग, सैनी बने एक्टिंग CM

राजनीति विधानसभा चुनाव हरियाणा

हरियाणा के CM नायब सैनी ने विधानसभा को भंग करने का फैसला किया है। कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। राज्यपाल 13 सितंबर को विधानसभा भंग करने के संबंध में अंतिम फैसला लेंगे।

इसके बाद, सैनी एक्टिंग मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करेंगे। इस स्थिति में, वे केवल देखरेख करेंगे और कोई नई नीतिगत निर्णय नहीं लेंगे। हरियाणा में वर्तमान में 14वीं विधानसभा चल रही है। 15वीं विधानसभा के चुनाव की घोषणा हो चुकी है। वोटिंग 5 अक्टूबर को होगी और काउंटिंग 8 अक्टूबर को। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर तक है।

अन्य खबरें